ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जागेश्वर धाम पहुंचा महाराष्ट्र से आया, आदि कैलाश यात्रियों का एक दल।
जागेश्वर (अल्मोड़ा): महाराष्ट्र से आदि कैलाश को जा रहा 49 यात्रियों का एक दल जागेश्वर धाम पहुंचा। सोमवार को महाराष्ट्र के यात्रियों का दल भीमताल होते हुए “कैंची धाम” पहुंचा और वहां बाबा नीम करौली के दिव्य दर्शन करने के बाद जागेश्वर धाम पहुंचा। इस यात्री दल का नेतृत्व कर रहे पदमाकर बांगर ने कहा कि यह आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत दिव्य धाम है।
इस अवसर पर वहां पर डॉ. नाचन कर, शरद शास्त्री, रेखा, चन्द्रकान्त, अर्चना, किरन पोतदार, मानसी, कल्पना, भारती राजे सहित अन्य कई यात्री मौजूद थे।







