संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

थाना दन्या ने आमजनमानस को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले पैंतरों के बारे में जानकारी देकर किया आगाह।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के बचाव हेतु जागरुक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध की घटनाएं अधिक घटित हो रही है, साइबर ठगों द्वारा सरकारी अधिकारी या पुलिस /CBI/ED बनकर लोगों को फोन पर डरा –धमका रहे हैं और कहते है कि उनका नाम किसी अपराध में आया है फिर वे व्यक्ति से कहते है कि उन्हें डिजिटल तरीके से हिरासत में रखा जा रहा है और तब तक मोबाइल /लैपटाप कैमरा ऑन रखना होगा जब तक जांच पूरी न हो जाए, कहकर अपने झांसे में लेकर अपराध करते है।
उपस्थित जनमानस को बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती है। पुलिस कभी भी फोन/वीडियों कॉल से किसी को अरेस्ट नहीं करती है। साथ ही किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ऐप या स्क्रीन शेयरिंग बिल्कुल न करें। किसी अजनबी को आधार, पैन OTP, बैंक डिटेल न दें। इस तरह की घटना घटित होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 में तुरन्त सूचना दें। प्रत्येक नागरिक को सजग और सतर्क रहना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नवीन कानून, यातायात नियम और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।







