Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

 

           ऊखीमठः जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा केदारनाथ धाम से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न यात्रा पडा़वों पर देश – विदेश के श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए देर सांय शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंच गयी है। श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली देवरा यात्रा के त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा गुरूवार को त्रियुगीनारायण से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पडा़वों पर भक्तो को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए ब्यूग कोरखी गांव पहुंचेगी। 51 वर्षो बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के आगमन से केदारनाथ घाटी का पग – पग भक्तिमय बना हुआ है। बुधवार को केदारनाथ धाम में देवरा यात्रा के साथ भ्रमण पर निकले विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें समपन्न कर भगवती अनसूया, बाबा केदार, केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा देवरा यात्रा ने विभिन्न तीर्थो स्थलो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा मन्दिर समिति, केदार सभा, व्यापार संघ, नगर पंचायत ने भावुक क्षणों के साथ भगवती की देवरा यात्रा को विदा किया। श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने बैस कैम्प, लिनचोली, भीमबली, जंगलचटटी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पडा़वों पर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा व्यापारियो व देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देर सांय देवरा यात्रा के त्रियुगीनारायण पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहित समाज व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार को देवरा यात्रा त्रियुगीनारायण में तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन करने के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पडा़वों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्री प्रवास के लिए ब्यूग कोरखी पहुंचेगी तथा शुक्रवार को सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी, आचार्य डा. शेखर तिवारी, केदारनाथ सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, आशुतोष बिष्ट। मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)