ऊखीमठः पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के अन्तर्गत चक चौकी – राऊ – निगालगांव 3:5 किमी मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे किये जाने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया तथा मोटर मार्ग निर्माण के लिए सैध्दांतिक व वित्तीय स्वीकृति शीध्र दिलाने की मांग की।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

                ऊखीमठः पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के अन्तर्गत चक चौकी – राऊ – निगालगांव 3:5 किमी मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे किये जाने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया तथा मोटर मार्ग निर्माण के लिए सैध्दांतिक व वित्तीय स्वीकृति शीध्र दिलाने की मांग की। जिस पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि शीध्र मोटर मार्ग निर्माण के लिए सैध्दांतिक व वित्तीय स्वीकृति दिलाने के भरसक प्रयास किये जायेंगे जिससे ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्रामों में निवास कर रहे ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिल सके। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न तोक आज भी यातायात से अछूते है इसलिए चकचौकी – राऊ – निगालगांव तक मोटर मार्ग की नितान्त आवश्यकता है। प्रधान नीमा देवी ने कहा कि यदि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण हो जाता है तो ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न राजस्व ग्राम यातायात से जुड़ने के साथ सिद्धपीठ कालीशिला तीर्थ की पैदल यात्रा भी कम होगी तथा सिद्धपीठ काली शिला जाने वाले तीर्थ यात्रियो के आवागमन में भारी वृद्धि होने से मदमहेश्वर घाटी में  तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होगा तथा सिद्धपीठ कालीशिला को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी। पूर्व प्रधान कमलेन्द्र नेगी ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग निर्माण होने से सिद्धपीठ काली शिला में तीर्थाटन, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। वन पंचायत सरपंच दलीप रावत ने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण होने से ग्रामीण पंचायत राऊलैक, सिद्धपीठ कालीशिला व मदमहेश्वर घाटी का सर्वागीण विकास होगा। शिष्टमंडल मे प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, उनियाणा बिशाम्वरी देवी, प्रधान मनसूना मिथिला देवी, गौण्डार अनूप पंवार मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे होने पर रमेश सिंह रावत, सुरेशा सिंह रावत, मुकन्दी सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रौथाण, सुरेशा सिंह रावत, मुकन्दी सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत, कार्तिक सिंह रौथाण, शिवराज सिंह रौथाण, शिव सिंह नेगी, प्रदीप रावत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों व समस्त ग्रामीणों ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)