संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

थानाध्यक्ष दन्या ने ग्राम तल्ला गैराड में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में चलाया साइबर जागरुकता कार्यक्रम।
साथ ही साइबर जागरुकता सम्बन्ध में जागृत भारत के लिए नागरिकों को दिलाई शपथ।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अलमोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.10.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त द्वारा ग्राम तल्ला गैराड में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व सभी विभागों के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा साइबर जागरूकता के सम्बन्ध में जागृत भारत के लिए नागरिकों को शपथ दिलायी गई तथा जागरूकता से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गए।
इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।








