ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जी आई सी के खेल मैदान में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक वर्ग शीतकालीन खेल प्रतियोगितायें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गयी है। खेल प्रतियोगिताओं में पांच न्याय पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों नौनिहाल प्रतिभाग कर रहे है तथा विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि खेलो मे भी रूचि रखनी से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कई नौनिहाल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र व उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं। कहा कि नौनिहालों को खेलो के प्रति रूचि रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रति वर्ष शरद व शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि खेलो में प्रतिभाग करने से हर खेल की विस्तृत जानकारी हासिल होती है तथा नौनिहालों का बौधिक विकास होता है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगामी त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले में विभिन्न विद्यालयो के नौनिहाल उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी ने कहा कि नौनिहालो को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग सदैव तत्पर रहता है जिससे नौनिहाल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। 


ओंकारेश्वर वार्ड सभासद प्रदीप धर्म्वाण ने कहा कहा कि खेलों व योगासन अपनाने से स्वास्थ्य जीवन की कल्पना की जा सकती है। ब्लॉक क्रीडा समन्वयक सरोप नेगी ने बताया की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ में दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, भाला फेक, गोला फेक सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता अजय भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा, जी आई सी मक्कू प्रधानाचार्य मान सिंह जगवाण, दीपक नेगी, डी सी थपलियाल, विश्वनाथ बेजवाल, गजेन्द्र करासी, इन्दु , राजीव पोस्ती, सुन्दर लाल वर्मा, सपना गोस्वामी, अखिलेश गोस्वामी, पंकज जोशी, सुदर्शन, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, सत्यपाल लिंगवाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, रामदयाल, नीलम पुरी, आशीष असवाल, ज्योति प्रकाश शुक्ला, कविता कोतवाल, कुलदीप नेगी, ज्योत्सना, जगत चोपडियाल, शालिनी चौधरी, दीपक भण्डारी, अनिल भट्ट, कुलदीप सेमवाल, सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व नौनिहाल मौजूद थे।








