करुण चालीसा

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

 

करुण चालीसा

दोहा

करुणा अमृत कलश का, करता मन गुणगान।

सबको प्रभु प्रिय वरद बन, दें इसका शुभ दान।।

वंदनीय करुणा सुधा, यह है दिव्य उदार।

जिसके उर में यह रहे, वह उत्तम उपहार।।

चौपाई

जय करुणासागर उपकारी।

तुम्हीं भव्य मोहक अति न्यारी।।

दयावती श्रद्धेय हमेशा।

देती सबको मधु संदेशा।।

सबके प्रति तुम शीतल भावन

महा कृपालु मनोहर पावन।।

पर दुख देख बनी नवनीता।

द्रवीभूत शिव कर्म पुनीता।।

आर्त नाद सुन दौड़े करुणा।

धो कर घाव बनी तुम वरुणा।।

आँसू पोंछ हँसाती रहती।

दर्द भगा मुस्काती चलती।।

कष्ट काटती निंदिया बनकर।

सुख पहुंचाती विंदिया सज कर।।

 प्राणवायु बनकर आती हो।

सारे गम को पी जाती हो।।

देखी जाती नहीं वेदना।

करुणा में है त्वरित चेतना।।

बनी चिकित्सक सेवाभावी।

इसकी पद्धति त्वरित प्रभावी।।

करुणा में ममत्व की रेखा।

इसमें शिव समत्व की लेखा।।

हा करुणा!तुम ईश्वर सम हो।

अनुपम भावुक सत्य नरम हो।।

निष्ठा अति संवेदनशीला।

भव्य भवन मधु ललित स्नेहिला।।

मनहर दुखहर स्वाद मधुर हो।

व्यापक सुखकर नाद नुपुर हो।।

मोहनीय मोदक प्यारी हो।

परमेश्वरि नित्या न्यारी हो।।

तुम निर्मल सरिता बन बहती।

पावन उर में सदैव रहती।।

व्यथा शमन करने को आती।

संकटमोचन बनी सुहाती ।।

नहीं किसी से है प्रत्याशा।

स्वयं बनी तुम सबकी आशा।।

तुमसे ही यह जग सुंदर है।

अतुलित अनुपम भव अंदर है।।

रोते को जो सदा हँसाता ।

वह करुणालय सहज बनाता।।

दोहा

करुणा सिंधु अपार की, धारा रहे अखंड।

जय जय जय करुणामृता, तुम महिमा मृदुल प्रचण्ड।।

इति श्री करुण चालीसा

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)