संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
करवा-चौथ पर विशेष –
चाँद का दीदार…!
पिया संग ‘करवा चौथ’ त्यौहार मनाऊँ,
अपने हाथों पर प्रीत की मेंहँदी रचाऊँ।
यूं सुरभित होकर मन का द्वार सजाऊँ,
आ के पहलू में बैठो मैं श्रृंगार दिखाऊँ।
अभी तो मेरे मन में हैं श्रृंगार ही श्रृंगार,
आओ पिया देखने की है तुम्हें दरकार।
पहनकर चूड़ी, कंगन, पायल, बिछिया,
लंबी उम्र की ‘दुआँ’ मांगती हूँ साथियाँ।
अभी करती हूँ ‘शिव-पार्वती’ का पूजन,
आज सब हैं साथ ‘घर-परिवार’ स्वजन।
प्रेम चुनर ओढ़े सदा-सुहागन बन जाऊँ,
माँ दो आशीष मैं चाँद का दीदार पाऊँ।






