
लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)
आलेख
“””””””””””””
बेवजह के कार्यों में व्यस्त मत रहिए, दिमाग को सही दिशा में लगाइए।
खुद को जानकर अपने जीवन को मूल्यवान बनाइए।
अपने सपनों को पूर्ण करने के लिए अपनी क्षमताओं का प्रयोग किजिए।
मनुष्य मन में हर पल कई तरह की कल्पनाएं होती हैं, जिसमें सब कुछ सच प्रतीत होता हैं। अपने सपनों की दुनिया में जीते हुए इंसान दिल से उन खुशियों को महसूस करते हैं, जिसे पाने की हकीकत में ख्वाहिश होती हैं। मन को मना लेना इतना आसान नहीं क्योंकि दिल की चाहत अमीर या गरीब नहीं होती। कोई बंधन या मजबूत दीवार नहीं जो, किसी की सोच पर पाबंदी लगा सकें। जब इंसान किसी बात से मानसिक रूप से दुखी हो तो वे- अक्सर अपने आप में खो जाते हैं, कई तरह की बातें सोचते हैं। सब कुछ तो नहीं मिलता जिंदगी में लेकिन परेशान मन को समय पर सांत्वना देने का एक ही माध्यम होता हैं- खुद के साथ कुछ देर समय व्यतीत करना, अपने बारे में सोचना और बोझिल मन को राहत देना। हर किसी की अपनी अलग आदत होती हैं।
मुसीबतों के समय कोई बहक जाते हैं, कोई बिखर जाते हैं तो कोई संभालने की कोशिश करते हैं। जीने के लिए न जाने हम कितने ही प्रयास करते हैं फिर भी जीवन की कई घटनाएं मनुष्य को पूरी तरह से तोड़कर रख देती हैं। बिखर जानें के बाद फिर से हिम्मत बटोरने की जो कोशिश करते हैं वहीं जीवन को जीते हैं। कई तरह की यातनाएं होती हैं जीवन के इस सफर में ।चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, हर इंसान बहुत कुछ पाकर सुखी रहना चाहते हैं। अच्छी सोच से ही इंसान जीवन की विविध कठिनाइयों के बीच अपने लिए रास्ता बना पाने में सक्षम होते हैं।
जीवन में एक ही तरह के कार्य- जीवन शैली और माहौल पाकर मन कभी- कभी ऊब जाता हैं कोई खुशी नहीं होती, हम एक मजबूरी में उस स्थिति से सामंजस्य करते हैं। नई ताजगी लाने उत्साहित होने के लिए एक उद्देश्य इंतजार और नया एहसास होना जरूरी हैं अन्यथा बोझ स्वरूप हो जाता हैं हर लम्हा। मन के विपरीत हालात से ज्यादा दिन तक जीवन निर्वहन संभव नहीं। जो पहले से बना हैं, उसी को फिर से करना, उसी की बात करना, सोचना कोई आश्चर्यजनक नहीं होता न ही कोई उस तरफ आकर्षित होते हैं, उससे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं होती । दूसरे के दिमाग से जो बना हो, जिसमें आप सहयोगी नहीं उस पर कितना भी कार्य कर लिजिए वह नकल ही कहलाएगा जिसे लोग देख चुके हैं जानते हैंजो दूसरे के दिमाग की उपज हैं।हर इंसान अपने जीवन में बेहतर कार्य कर सकते हैं।
हमें जरूरत हैं अपने- खालीपन और शून्य अवस्था से निकलकर नया सोचने की। जब हम दूसरे के जैसे नहीं, अपनी आवश्यकता- संतुष्टि और खुशी के लिए दिमाग लगाकर नया प्रयोग कर कुछ अद्भुत करते हैं, तब लोग हमें देखने- सुनने और जानने के लिए ढूंढते हैं। ऐसे कार्य करिए जिससे खुद गौरवान्वित महसूस कर सकें, जो अलग और श्रेष्ठ हो। हर इंसान में बहुत की क्षमता जिसके प्रयोग से वो जीवन को बेहद महत्वपूर्ण बना सकते हैं,बस मन में कुछ कर गुजरने की ललक हर पल रहें, उत्साह कभी कम न हो। अपने मेहनत से नई ऊपज करिए अपनी सोच से नई शुरुवात किजिए।
अद्वितीय बनने की सोचिए! जो आपके कठिन परिश्रम का फल हो, किसी की नकल न हो जिसमें, जो आपकी अदभुद सोच और कार्य का परिणाम हो। कठिन कार्य में भले ही समस्याएं आती हैं लेकिन जब आप कोई महान कार्य करने में सफल हो जाते हैं तो उसकी खुशी भी बेहद आश्चर्यजनक होती हैं। जब भी आप अपने आप को ऊंचाई पर लें जाने, कुछ कर गुजर की चाह करते हैं उसी सफलता का पहला कदम होता हैं।
आप अपने मन के अनुकूल नया निर्माण किजिए- जिसे देख दुनिया दांतों तले ऊंगली दबाने पर मजबूर हो जाएं। हर समय अपनी सोच को नया आकर देते रहिए। सपने पूर्ण करने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग किजिए। अपनी सोच को लिखिए, योजनाएं बनाइए उस पर कार्य किजिए। कभी मायूस मत होना असफल हो जाएं कोई बात नहीं, हर बार आप कुछ नया सीखेंगे और एक दिन उस कार्य को करने के योग्य आप योग्य हो जाएंगे। निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिलती हैं।
जब आप दुनिया से हटकर कुछ करने की शुरुवात करेंगे तब- लोग उसे समझ नहीं पाएंगे, रोकेंगे, कमियां निकालेंगे लेकिन जब आप डटे रहेंगे, खुद के कार्य से प्रेम करेंगे, और उसमें सफल हो जायेंगे तो वही एक आपके आसपास होंगे, अनुकरण करेंगे, याद रखेंगे, आपका इंतजार करेंगे, सम्मान देंगे। जब आप अपने में लीन होकर कोई अच्छी शुरुवात के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लेते हैं तब आपकी आंतरिक शक्तियां आपकी सहयोगी बनती हैं ।
अपने कार्य और उद्देश्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहिए। दिल से कोई उद्देश्य को लेकर चलते हैं जो भले ही असंभव प्रतित हो लेकिन इच्छा शक्ति उसे संभव अवश्य बना देंगी। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो कुछ ऐसे किजिए- जिसे देखकर सभी खुश हो, जिस कार्य का कोई विरोध न कर सकें, जिसे अपनाने के लिए सभी लालायित हो, जिस पर कोई टीका- टिप्पणी संभव हो, जो सभी के लिए मनोहारी हो, जिसके समान और दूसरा न हो ऐसे अद्वितीय कार्य किजिए।
जितना समय चिंता, बहस- विवाद, शिकायत- अफसोस, बुराई- दिखावा, तुलना-प्रतिस्पर्धा, ईर्ष्या- दुश्मनी, क्रोध- बदला लेने में व्यर्थ करते हैं उसी समय का सदुपयोग किजिए। बेवजह के कार्य न कर अपने दिमाग को सही दिशा में लगाइए। अच्छा कुछ सोचिए और अपने बोरिंग जिंदगी से निकलिए, यही वह समय हैं जब- आप अच्छा कर सकतें हैं,दुनिया में अपनी काबिलियत साबित कर सकतें हैं।
दूसरे जो कर रहें हैं उसे ही देखकर खुश मत रहिए, आश्चर्य मत किजिए। आप में भी नव निर्माण हैं, अदभुद गुणों के धनी हैं। खुद को जानकर अपने जीवन को मूल्यवान बनाइएं।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””






