भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर कहा -उनका न तो पहले चुनाव लड़ने का इरादा था और न ही अब

Spread the love

आरा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उठ रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने शनिवार को अपने फेसबुक और एक्स पर अपने भोजपुरीया समाज से अपील करते हुए साफ कहा है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था, और न ही उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा है।

पवन सिंह ने कहा, “मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही था, हूं और आगे भी रहूंगा।” उनके इस बयान के बाद समर्थकों के बीच चल रही चर्चाओं और भ्रम की स्थिति अब साफ हो गई है।

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच विगत 30 सितंबर को भोजपुरी फिल्मों के सिने स्टार पवन सिंह की दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद  सिने अभिनेता के आरा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थी।

इधर, विवाद ने तब अधिक तूल पकड़ा जब उनकी पत्नी लखनऊ स्थित उनके आवास पर गई थी। वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार वाक्य युद्ध चल रहा है।

पावर स्टार ने पत्नी पर टिकट के लिए  उनके पास आने और दबाव बनाने तक का आरोप लगाया था। जिसे  पत्नी ने निराधार बताया था।

एक दिन पूर्व पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने पटना में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात कर राजनितिक कयासों का बाजार गर्म दिया है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)