डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
वहम
रहना मत तुम भ्रान्ति में, तार्किक बनना सीख ।
खतरनाक है वहम अति, बौद्धिक बनकर दीख।।
जो भी पाला वहम को, उसका जीवन व्यर्थ।
निकले जब इस नरक से, पाये तब वह अर्थ।।
वहमी अति संदिग्ध है, करता सदा कुतर्क।
नहीं किसी की वह सुने, है असत्य का अर्क।।
बैठ गयी जो हृदय में, वही बात है सत्य।
सदा ज्ञान से दूर वह, अच्छा लगे असत्य।।
जो जीता है वहम में, वही मूर्ख इंसान।
कभी नहीं वह चाहता, सच्चाई का ज्ञान।।
पूर्वाग्रह से ग्रस्त वह, भ्रम ही उसका मित्र।
भ्रमण करे संदेह में, यही लगे जिमि इत्र।।ज
बहुतेरे इस जगत में, जिन्हें वहम से प्यार।
अपने पर टिकते स्वयं, कुंठा असली यार।।
पूरा जीवन काटते, सिर्फ वहम के संग।
जीवन शैली वहम ही, अति मनमोहक रंग।।
केवल अपनी झोंकते, और उसी में मस्त।
जीते अपनेआप में, सदा अहं से ग्रस्त।।






