संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
नोबेल शांति पुरस्कार…!
हो गई नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा,
ट्रम्प की थी दावेदारी नहीं मिली दक्षिणा।
दुनियाभर में उत्सुकतावश लगी अटकलें,
नोबेल समिति के मन में क्या? प्रश्न चले।
क्या? ट्रंप ने सात ‘युद्धों’ को था रुकवाया,
समिति को यह सब क्यों? नजर न आया।
क्या? अमेरिकी लोगों का ‘अपमान’ हुआ,
इस सम्मान के लिए किसी ने मांगी दुआ।
खास दृष्टिकोण के लिए देने हेतू ख्यात रहे,
ओबामा को दें ‘आलोचना’ के शिकार रहें।
वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो,
लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा दहाड़ो।






