अफगानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

Spread the love

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का भारत दौरा पाकिस्तान को पहले से रास नहीं आया। वहीं, अब जम्मू कश्मीर पर अफगान सरकार की नीति ने आग में घी का काम कर दिया है। हालांकि, अफगान सरकार ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया है।

तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है। यह सुनकर पाकिस्तान आपा खो बैठा और काबुल पर एयर स्ट्राइक कर दी। अफगानी सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और अब पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “अफगानिस्तान अपनी सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करेगा। यही वजह है कि हमने पाकिस्तान के हमले का तुरंत करार जवाब दिया। हमारी सेना ने रात भर में अपने लक्ष्य हासिल कर लिए। कतर और सऊदी अरब ने संघर्ष खत्म करने की अपील की है, इसलिए हमने अपनी तरफ से लड़ाई रोक दी है।”

मुत्ताकी ने आगे कहा-

अभी के लिए स्थिति नियंत्रण में है। हम सिर्फ अच्छे संबंध और शांति चाहते हैं। अफगानिस्तान अब आजाद है और शांति के लिए काम कर रहा है। मगर, पाकिस्तान यह नहीं चाहता है। ऐसे में अफगानिस्तान के पास और भी विकल्प मौजूद हैं।

क्यों तिलमिलाया पाकिस्तान?

बता दें कि भारत दौरे पर मुत्ताकी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। दोनों देशों ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान जारी किया था, जिसमें जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया गया था। इस बैठक में भारत-अफगानिस्तान को पड़ोसी देश कहा गया था, क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लगती है।

अफगानिस्तान के इस रुख पर पाकिस्तान आगबबूला हो उठा और पाक सरकार ने फौरन अफगानिस्तान के राजदूत को समन भेज दिया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, “तालिबान कश्मीरी लोगों के बारे में नहीं सोच रहा है। यह न सिर्फ इतिहास बल्कि उम्माह के साथ भी अन्याय है।”

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)