संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
थाना सल्ट ने स्थानीय लोगों को साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां देकर किया जागरुक।
अल्मोड़ाः आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के प्रभारियों को स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न संस्थानों में साइबर के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 15.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें,जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है।
साथ घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न,बाल विवाह एवं महिला अपराध,उत्तराखंड पुलिस एप,गौरा शक्ति, यातायात नियमों एवं नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।









