तीर्थ पुरोहितों की भावना का मोदी ने किया सम्मान : पोस्ती 

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री

 

 

तीर्थ पुरोहितों की भावना का मोदी ने किया सम्मान : पोस्ती 

 

            केदारनाथ धामः वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा ने जब संपूर्ण केदारघाटी ही नहीं समूचे उत्तराखंड को झकझोर दिया था, तब तीर्थ पुरोहित समाज के अनेक भवन व निवास स्थल पूर्णतः नष्ट हो गए थे। उस कठिन समय में जब सम्पूर्ण देश केदारनाथ की पीड़ा से व्यथित था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर्थ पुरोहितों को भरोसा दिलाया था कि उनके पुनर्वास और सम्मान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मोदी जी की दूरदृष्टि, संकल्प और केदारनाथ के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा ने आज उस वचन को साकार कर दिया है। उनके प्रेरक नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के निवास स्थलों और यात्री सुविधाओं के पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी। इसी क्रम में, केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने सर्वप्रथम उत्तराखंड सरकार के समक्ष यह महत्वपूर्ण मांग रखी थी कि पुनर्निर्मित भवन तीर्थ पुरोहितों की पैतृक भूमि पर ही निर्मित किए जाएं, ताकि उनके पुश्तैनी अधिकार, परंपरा और आस्था का संरक्षण हो सके। श्री पोस्ती ने आज कहा कि उन्हें गर्व है कि सरकार ने इस मांग को स्वीकार किया और इस नीति के अंतर्गत बनने वाला पहला भवन उनकी पैतृक भूमि पर आरंभ हुआ। इस भवन का भूमि पूजन वर्ष 2023 में सम्पन्न हुआ था, और आज यह भवन विधिवत रूप से उन्हें सौंप दिया गया है।

श्री पोस्ती ने कहा कि यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण तीर्थ पुरोहित समाज के लिए गर्व और संतोष का विषय है। रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी प्रतीक जैन के हाथों इस भवन का विधिवत उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री डॉ. राजेन्द्र तिवारी, तीर्थ पुरोहित कुबेरनाथ पोस्ती, उमेश पोस्ती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री पोस्ती ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री मोदी ने केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर यात्रा को न केवल एक सरकारी परियोजना, बल्कि एक आध्यात्मिक अभियान के रूप में देखा। उनकी प्रेरणा से आज केदारनाथ धाम एक नया स्वरूप प्राप्त कर चुका है, जहाँ भव्यता के साथ-साथ संवेदना और संस्कृति भी पुनर्जीवित हुई है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने तीर्थ पुरोहितों की आवाज़ को सम्मान दिया, और उनके पुनर्वास को न्यायसंगत और पारदर्शी रूप से आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि आज यह भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और नवजीवन का प्रतीक है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के “नए भारत” और धामी के “समर्पित उत्तराखंड” की भावना का सजीव उदाहरण है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)