ब्यूरोः अल्मोड़ा
जिला पंचायत सदस्य बोली ध्रुवीकरण राजनीति से हटकर सभी सदस्यों को मिलेगा उचित सम्मान।
तेजी से होंगे विकास कार्य पंचायत की आय बढ़ेगी कार्य योजना पर होगा अमल।
अल्मोड़ाः आज जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि ध्रुवीकरण से हटकर सभी जिला पंचायत सदस्यों को उचित सम्मान देकर जिले में विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा और सामूहिक प्रयासों से अल्मोड़ा की जिला पंचायत को आदर्श जिला पंचायत बनाया जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए अनेकों कार्यों को करने की बात कही है।
आज शुक्रवार को चौघानपाटा सिथत अपने आवास पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बातचीत में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि जिले में जिला पंचायत की परिस्थितियों,भवनों, भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए चारदीवारी करते हुए रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक बंगलों समेत हवालबाग, भिकियासैंण, द्वाराहाट एवं चौघानपाटा सिथत जिला पंचायत के आवासीय परिसरों व गैराजों का जीर्णोद्धार करते हुए जिला पंचायत की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लाइसेंस, कर,विभव कर,यूजर चार्ज से जिला पंचायत को प्राप्त होने वाली आय में निरन्तर वृद्धि करने का निरन्तर प्रयास किया जाएगा । पत्रकार वार्ता में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, हेमा गैड़ा, गोपाल गैड़ा आदि उपस्थित थे।








