डॉक्टर रामबली मिश्र
“नया अध्याय” समाचार पत्र, उत्तराखण्ड
सच्चाई की जीत
साँच कभी भयभीत न होता।
गहरी निद्रा में वह सोता।।
जो कुछ कहता मुंह पर कहता।
कह कर आगे बढ़ता रहता।।
चापलूस वह कभी नहीं है।
रखता अपनी बात सही है।।
लागलपेट बिना कह डाले।
श्रोता के मुंह पर है ताले।।
काला को कहता वह काला।
सदा पारदर्शी मतवाला।।
नहीं किसी से उसे वैर है।
पूछे सबकी कुशल- खैर है।।
दिल से है वह संत कबीरा।
सच्चा कहने में वह वीरा।।
सच्चों को सच्चे की चाहत।
पतितों को करता है आहत।।






