लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी, नवापारा राजिम
रायपुर (छ. ग.)
आलेख
“”””””””””
हर दिल में प्रेम की दिवाली हो, चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो।
सादगी-सौहार्द से दीपावली मानकर भारतीय परंपरा का निर्वहन करें।
“नया अध्याय” समाचार पत्र, उत्तराखण्ड
हर पल एक नया उत्सव हैं जिंदगी ,मायूस भरी न हो किसी की दीपावली।
हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,
चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो।
दीपो से जगमग हर कोना हो,
उम्मीदों से भरा हर एक लम्हा हो।।
खुशियां कहीं बिकती नहीं बाजार में वो होती हैं हृदय की गहराई में । बाह्य आडंबर के चलते हम असल में जो खुशियां हैं उसे देख नही पाते क्योकि दिखावें की चकाचौध से आंतरिक खुशी रूपी रोशनी धुंधली हो जाती हैं। जिसे हम स्वीकार करते हैं, सोचतें हैं, जो हमारे एहसास को स्पर्श करे वही असली खुशी हैं। समय के अनुसार सब कुछ बदल जात हैं लेकिन कुछ यादें और बातें कभी नहीं बदलती मन से। जब कुविचारों की सफाई करें तब पता चलता है सदविचार के मन में प्रवेश करते ही सारी उलझने , बेचैनी यूँ ही दूर हो जाती हैं ।परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेना भी जरूरी हैं। हमारे आसपास बिखरी पड़ हैं खुशियां जिसे जरूरत हैं तो सिर्फ बटोरने की, अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण हम उसे देख नही पाते।
त्यौहार से पहले हम सभी घर की सफाई करते हैं जिससे घर स्वच्छ- सुंदर आकर्षक लगता हैं, एक नयापन आ जाता हैं जो जरूरी है। साफ- सफाई से घर की दरिद्रता दूर होती हैं और माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बरसती हैं। सबसे जरूरी होता हैं मन के हर कोने की सफाई करना अर्थात जो अनावश्यक हैं, बातों के बोझ को हटाना। कुंठित विचार, ग्लानि, पछतावा डर जलन-छल, कपट- द्वेष, बैर -झूठ और आलस पन की सफाई जिससे मन शांत और एकाग्र होता हैं और एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होती हैं। भरे हुए मन से किसी उत्सव की सार्थकता सिद्ध नही होती। मन के हर कोने की सफाई करने से हृदय में शुद्ध रक्त का संचार होता हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता हैं, डिप्रेशन के शिकार नहीं होते आत्मा शुद्ध होता हैं।
हर पल एक उत्सव ही तो है जीवन। जब मन में- जिज्ञासा हो, स्वास्थ्य ठीक हो, उम्मीद की गठरी साथ हो, मन की कल्पनाएं हर पल हिलोरें ले रही हो, कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर हकीकत की जमीन पर वास हो। शारिरिक मानसिक- आर्थिक रूप से सब अनुकूल हो। परिवार के हर सदस्य एक साथ मिलकर जहाँ रहते हैं, जिनमें प्रेम भाव है, एक-दूजे के लिए हर परिस्थिति में साथ खड़े होते, सम्मान करते हैं। मित्रवत रहते हैं, खामोशी समझते हैं, नित नए प्रोत्साहन रूपी ऊर्जा जहाँ मिलती हैं, अपनेपन से हर लम्हा सरोबार होता हैं, हँसी- ठिठोली के लिए व्यस्त जीवन शैली से कुछ पल निकाल लेते हैं, भोजन साथ बैठकर करते हैं, समस्या पर मिलकर विचार करते हैं, जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, बेटी जहाँ बोझ नहीं, बुजुर्गों का जहाँ सेवा सत्कार होता हैं, बटवारें की कोई दीवार नही होत, जहाँ छोटी-छोटी बातों पर बहस- झगड़े नहीं चिंतन किया जाता हैं, घर के मुख्या की हर बातों को शिरोधार्य किया जाए। प्रेम- स्नेह, दया – धर्म, दान- सहयोग की जिस परिवार में वर्षा होती हैं। सुबह की शुरुवात पूजन- भजन, ईश्वर वंदन, शंखनाद से होता हैं, संध्या आरती जहाँ नित्य हो होता हैं, ऐसे परिवार में हर दिन जगमग दिवाली होती हैं।
त्यौहार हिंदू धर्म की एक प्राचीन परंपरा हैं जो थकान भरे जीवन में हमे दोगुनी ऊर्जा प्रदान करती हैं। एक माध्यम हैं लोगों को प्रेम से जोड़ने का, गम के अंधेरे से निकलने का।
दीपावली से हमारी धार्मिक आस्था जुड़ी हैं जिसमें श्री राम के आदर्शों को अपनाने की सीख मिलती हैं, जहाँ – भातृप्रेम ,स्त्री सम्मान माता-पिता आज्ञापालन, रामराज्य, सत्य की राह मृदु व्यवहार, वचन पालन, सेवाभाव, समर्पण, त्याग सब कुछ हैं। हर देहरी दीपों की जगमग से विश्व कल्याण और सर्वेभवन्तु सुखिनः का भाव प्रदर्शित होता हैं। जिसमे ऊंच- नीच का कोई भेद नहीं होता, सभी अपनी सामर्थ्य के अनुसार त्यौहार मनाते हैं।
किसी भी बात के दो पहलू होते हैं जिसका चिंतन आवश्यक हैं। कोरोना काल से जो विश्व स्तर पर क्षति हुई हैं उसकी भरपाई हम आज भी नही कर पाएं हैं। महंगाई का दंश हम सभी झेल रहे हैं ।त्यौहार मनाए अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण करें।आपके आसपास ऐसे कई परिवार हैं, एक बार नजर दौड़ाए- कई बुजुर्ग हैं जो किसी दर्द से पीड़ित हैं मरीज पीडित जो अस्पताल में भरती हैं किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, कहीं किसी घर में अनहोनी हुई हैं। आप यहाँ पटाखे फोड़कर मनोरंजन कर रहें हैं, ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण कर पटाखों से गंदगी फैला रहे हैं। जरा सोचिए! क्या बीत रही होगी उस परिवार में जहाँ सभी दुखी हैं ऐसे घर के आंगन में भी जाकर उन्हें अपनेपन से सहारा दीजिए, साथ होने का एहसास दीजिए। कपड़ोसी भी आपके सुख दुख के सहभागी हैं। अपने में मस्त होकर नही सभी का खयाल कर दिवाली मनाइए। महंगे फटाखे का खर्च बचाकर किसी गरीब बच्चे को कपड़े- मिठाई, फुलझड़ी, पकवान उपहार दीजिए। तेज ध्वनि युक्त पटाखे जलाकर किसी की परेशानी का कारण मत बनिए।
दीपावली वैसे तो उमंग उत्साह का पर्व हैं जिसमें पटाखे फोड़ने का भी प्रचलन हैं जो कभी- कभी दुखद सिद्ध होता हैं। हमारे आसपास पटाखों की तेज ध्वनि से कभी- कभी डर और दहशत होता हैं। धड़कन तेज होती हैं, आंख पर प्रभाव पड़ता हैं।पटाखों से जहरीला पदार्थ हवाओं में घुल जाते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारी फैलती हैं। कई बार पटाखों से हाथ- पैर चेहरें जल जाते हैं। पटाखे फोड़ने का यह चलन बिल्कुल उचित नहीं, जिससे जन- धन की हानि होती हैं। हम दुर्घटनाओं को खुद ही आमंत्रण देते हैं सादगी- सौहार्द से दीपावली मानकर भारतीय परंपरा का निर्वहन करें ।
ख्वाहिश न किसी की अधूरी हो,
त्यौहार न किसी की फीकी हो।
आँसूओं से भीगी न पलकें हो,
अमीर व गरीब में न भेदभाव हो।।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””






