पत्नी को शादी के बाद घुमाने के बहाने नैनीताल लाया और कर दी हत्या, सजा पर सुनवाई आज

Spread the love

नैनीताल। एक युवक ने शादी के करीब एक माह बाद ही पत्नी को घुमाने के बहाने नैनीताल लाकर उसका गला घोंट दिया और फिर उसे खाई में फेंककर हत्या कर दी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने नोएडा निवासी सद्दाम नाम के पति को पत्नी की हत्या का दोषी करार दिया है। सजा सोमवार को सुनाई जाएगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी सुशील कुमार शर्मा के अनुसार 15 जनवरी 2018 की शाम नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग पर भूमियाधार के पास तमन्ना नाम की महिला का शव बरामद हुआ था। उसकी शादी 19 नवंबर 2017 को ग्रीन वैली फार्म हाउस साहिबाबाद, गाजियाबाद में सद्दाम पुत्र उमर मोहम्मद फतेहपुर अट्टा, नोएडा के साथ हुई थी।

16 जनवरी को महिला के भाई आसिफ खान निवासी लोनिवि नोएडा ने उसकी शिनाख्त की और तल्लीताल थाने में तमन्ना के पति सद्दाम के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। बताया कि शादी के बाद से पति सद्दाम बहन तमन्ना को दहेज के लिए शुरू से प्रताड़ित करता था। इस कारण वह अपनी शादी के एक माह के भीतर ही ससुराल से आकर बड़ी बहन के पास रहने लगी थी। लेकिन वह तमन्ना को बहलाकर अपने घर ले गया और जनवरी 2018 में वह तमन्ना को नैनीताल घुमाने के बहाने लाया और 15 जनवरी को उसकी हत्या कर दी।

डीजीसी फौजदारी की से ओर से आरोप साबित करने के लिए न्यायालय में 11 गवाह पेश किये। ठोस साक्ष्यों के आधार पर जिला न्यायालय ने सद्दाम को पत्नी तमन्ना की हत्या का दोषी करार दिया है। बताया गया है कि वह पत्नी को हनीमून मनाने के नाम पर नैनीताल लाया था।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।