पत्नी को शादी के बाद घुमाने के बहाने नैनीताल लाया और कर दी हत्या, सजा पर सुनवाई आज

Spread the love

नैनीताल। एक युवक ने शादी के करीब एक माह बाद ही पत्नी को घुमाने के बहाने नैनीताल लाकर उसका गला घोंट दिया और फिर उसे खाई में फेंककर हत्या कर दी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने नोएडा निवासी सद्दाम नाम के पति को पत्नी की हत्या का दोषी करार दिया है। सजा सोमवार को सुनाई जाएगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी सुशील कुमार शर्मा के अनुसार 15 जनवरी 2018 की शाम नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग पर भूमियाधार के पास तमन्ना नाम की महिला का शव बरामद हुआ था। उसकी शादी 19 नवंबर 2017 को ग्रीन वैली फार्म हाउस साहिबाबाद, गाजियाबाद में सद्दाम पुत्र उमर मोहम्मद फतेहपुर अट्टा, नोएडा के साथ हुई थी।

16 जनवरी को महिला के भाई आसिफ खान निवासी लोनिवि नोएडा ने उसकी शिनाख्त की और तल्लीताल थाने में तमन्ना के पति सद्दाम के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। बताया कि शादी के बाद से पति सद्दाम बहन तमन्ना को दहेज के लिए शुरू से प्रताड़ित करता था। इस कारण वह अपनी शादी के एक माह के भीतर ही ससुराल से आकर बड़ी बहन के पास रहने लगी थी। लेकिन वह तमन्ना को बहलाकर अपने घर ले गया और जनवरी 2018 में वह तमन्ना को नैनीताल घुमाने के बहाने लाया और 15 जनवरी को उसकी हत्या कर दी।

डीजीसी फौजदारी की से ओर से आरोप साबित करने के लिए न्यायालय में 11 गवाह पेश किये। ठोस साक्ष्यों के आधार पर जिला न्यायालय ने सद्दाम को पत्नी तमन्ना की हत्या का दोषी करार दिया है। बताया गया है कि वह पत्नी को हनीमून मनाने के नाम पर नैनीताल लाया था।

  • Related Posts

    हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा के 107वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में उनके मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित किए।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय, देहरादून)              हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा के 107वी…

    स्यासू गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित।  ग्रामीणों का जीवन बना कठिन। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                        (नया अध्याय)           स्यासू गांव आज भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर काउंसिल का हमला: आज मलवाल रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जल्द ही दूसरे इलाकों की बारी।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 7 views
    शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर काउंसिल का हमला: आज मलवाल रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जल्द ही दूसरे इलाकों की बारी।

    अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 13 views
    अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

    समाधान दिवस में उमड़ा जनविश्वास, डीएम-एसपी ने सुनी फरियादें।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 13 views
    समाधान दिवस में उमड़ा जनविश्वास, डीएम-एसपी ने सुनी फरियादें।

    महिला आरक्षण पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 

    • By User
    • April 25, 2026
    • 14 views
    महिला आरक्षण पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 

    हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा के 107वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में उनके मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित किए।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 15 views
    हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा के 107वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में उनके मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित किए।

    पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगाए जा रहे चिप वाले स्मार्ट मीटर अब देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते नजर आ रहे हैं।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 14 views
    पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगाए जा रहे चिप वाले स्मार्ट मीटर अब देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते नजर आ रहे हैं।