संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
कोई किसे कैसे पाए…!
ड्रम के भ्रम में हलाकान हो रहीं गृहस्थी,
न जाने किस-किसकी मिट रहीं हैं हस्ती।
अब प्यार, प्यार न रहा सौदागर हो गया,
धन-दौलत के जाल में उलझा खो गया।
कौन कर रहा है कमज़ोर इस प्यार को,
जो तरस जाते हमेशा उनके दीदार को।
ड्रम के भ्रम में हलाकान हो रहीं गृहस्थी,
न जाने किस-किसकी मिट रहीं हैं हस्ती।
तुम कैसे कर लेती हो इतनी भी हिम्मत,
छीनकर गायब करते हो उसकी कीमत।
इतनी विभत्सता कहाँ से उठा के हो लाए,
रोम-रोम सिसक रहा कोई किसे कैसे पाए।






