भारती चौधरी
जौनपुर, उत्तरप्रदेश
लघु:कथा
सुनील दो भाईयों में छोटा था। बङा भाई विनोद पिता की राशन की दुकान चलाता था। सुनील ने माँ- बाप के बिना मर्ज़ी से एक कम उम्र की विधवा से विवाह कर लिया था। शादी के दो वर्ष पश्चात ही माँ-बाप ने सुनील को अलग कर दिया। पिता ने सुनील को रहने के लिए मात्र एक कमरा दिया, तथा अपनी दुकान और घर -संपत्ति सब कुछ बङे बेटे के नाम कर दिया। माँ-बाप और बङे भाई ने उससे रिश्ता तोङ लिया था ।सुनील अब किराये पर रूम लेकर दूसरे शहर में रहने लगा और चाय-समोसा की दुकान करके जीवन यापन करता।
एक दिन सुनील बङे शिव मंदिर में दर्शन करने गया, और देखा – ‘उसके पिता गोबर के उपले बेच रहे थे,’
सुनील को आश्चर्य हुआ जब उसने पूछा – पिताजी आप यहाँ क्या कर रहें हैं?
उन्होंने कहा – ‘उपले बेचकर अपना पेट भर रहा हूँ, विनोद मुझे यहाँ छोङकर चला गया जिसे मैंने सब कुछ दिया वो मुझे खाना भी नही खिला पा रहा है और अब तुम्हारी माँ भी नही रही ‘इतना सुनते ही सुनील आँखों में आँसुओं के साथ पिता को अपने घर ले गया और उनकी सेवा करने लगा।







