मजदूरों की सशक्त आवाज गीता सोनी को मिला “बिलासा सेवा रत्न सम्मान”।

Spread the love

 

ब्यूरो  बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

 

मजदूरों की सशक्त आवाज गीता सोनी को मिला “बिलासा सेवा रत्न सम्मान”।

 

पिछले दस वर्षों से छत्तीसगढ़ में समाज सेवा की अलख जगा रहीं गीता सोनी।

 

 

       

         बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः समाज सेवा और मजदूरों के अधिकारों की सशक्त आवाज़ रही भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय मंत्री, छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश-तेलंगाना प्रभारी एवं भारतीय मजदूर संघ जिला जांजगीर की कार्यकारी अध्यक्ष गीता सोनी को प्रतिष्ठित “बिलासा सेवा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान बिलासपुर के बैकुंठ रेसीडेंसी की ओर से चिचिरदा में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, श्रमिक कल्याण और संगठन निर्माण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।

 

गीता सोनी, जो राष्ट्रीय सेविका समिति से प्रबोध प्रशिक्षित हैं, पिछले दस वर्षों से लगातार समाज सेवा और मजदूर कल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों के मजदूर संगठनों को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई है। मजदूरों के हक़ की आवाज़ बुलंद करते हुए उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन तक उनकी समस्याओं को पहुँचाया और समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया है।

 

उनकी निष्ठा, संगठन क्षमता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

गीता सोनी ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए नहीं, बल्कि हर उस मजदूर बहन-भाई के लिए है जो पसीने से समाज की नींव मजबूत करता है। गीता सोनी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर राज्य कर्मचारी संघ के अनुभव तिवारी, भारतीय मजदूर संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे, जिला मंत्री संजय चौहान व कोषाध्यक्ष रमेश साहू ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो