रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा स्वागत

Spread the love

 देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार देर शाम आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं चाक-चौबंद तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रजत जयंती जैसे ऐतिहासिक आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही या कमी की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था, आवागमन के सुचारु प्रबंधन, आपात सेवाओं की तैनाती, और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय और संचार तंत्र को मजबूत रखना जरूरी है, ताकि समारोह का संचालन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि मीडिया प्रबंधन और सूचना प्रसारण से जुड़ी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम को सुगठित एवं दर्शनीय रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर एफआरआइ में व्यवस्था का जायजा लेते वरिष्ठ अधिकारी।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो