राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
कुछ यादें, कुछ लम्हें
खिड़की पर टांग रखें हैं,
पुरानी हवाओं में लिपटे
दिल के आँगन में बसे
पुराने प्रेम पत्र पीले से
शायरों की डायरी में
संभाल रहें हैं सालों से,
वो चाँदनी रातें, वो बरसातें
कागज़ों पर बनी दिल की आकृति,
हर साँस में बसें, हर धड़कन में
अधूरी कहानियाँ संजो रखीं हैं।
तुम्हारी हँसी की वो गूँजें,
कानो में बजती, थमी नहीं है अभी
दूर कहीं खोयी, फिर लौट आईं हैं,
यादों की डोर से बंधी रहें,
बस यही असफल प्रयास है,
अब तो ये लम्हें भी कहते हैं
भूल न जाना, जी न छोड़ना रहें हैं,
खिड़की से झाँकें, मुस्कुरा दें
ये पल फिर जी लें,
खिड़की पर लहराते पर्दे
कभी भी गाने लगेंगे,,,






