01 नवम्बर को हरियाणा दिवस पर, वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार द्वारा प्रकाशित हरियाणवी काव्य-संग्रह ‘मेरी परछाई’ का विमोचन हुआ।
दिनांक 1 नवंबर, 2025ः हरियाणा दिवस के उपलक्ष पर, वैदिक प्रकाशन हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा एक हरियाणवी काव्य-संग्रह पुस्तक का, ऑनलाइन विमोचन किया गया। जिसका शीर्षक है -“मेरी परछाई’ हरियाणवी काव्य-संग्रह”। इसके लेखक सुनील सैनी “सीना” जो कि जीन्द शहर से हैं। इस पुस्तक में, कुल 109 काव्य-रचनाएँ शामिल हैं। इससे पहले भी उनकी लिखी एक एकल पुस्तक मेरी परछाई (हिन्दी काव्य-संग्रह) प्रकाशित हुआ था। इस पुस्तक में, प्रकाशित मूल रचनाओं में इन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों, विषयों, संस्कृति, प्रकृति, किसान, जवान, मजदूर वर्ग आदि विषयों को वर्णित किया है। लेखक के अनुसार यह पुस्तक हरियाणा के वीर-जवानों, किसानों व मजदूर वर्ग को समर्पित है।
इसी कड़ी में दिनाँक 02 नवम्बर 2025 को एक काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेरी परछाई (हरियाणवी काव्य-रचना) के विमोचन पर, वैदिक प्रकाशन की प्रकाशक प्रशस्ति सचदेव व अविरल गोष्ठी अध्यक्ष नीतू “नितुंजलि” एवं वरिष्ठ साहित्यकार अंजलि सारस्वत और आदि ने दूसरी एकल पुस्तिका के लिए शुभकामनाएँ दी तथा इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखकों, कवियों द्वारा काव्य-पाठ प्रस्तुति दी गई।
काव्य गोष्ठी की शुरुआत अंजलि सारस्वत ने ईश वंदना व नारी की व्यथा व गीत जिंदा हूँ मैं से की। बाल कलाकार कृतिका ने कविता बन्दर पढ़ने गया स्कूल, सुनील सैनी ने मेरी परछाई कविता व गीत आजे बतलाऊँगा के सै मेरा हरियाणा सुनाया। वरण्या ने समय चक्र, किरण बाला ने मेरी दिल्ली मेरी शान, जोनाकी भट्टाचार्य बनारस ने सरदार वल्लभभाई पटेल विशेष एकता, दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था मंथन फाउंडेशन से डॉ० सविता गोस्वामी ने गुरु पर्व प्रकाशोत्सव, नीतू कुमारी नितुंजलि ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती विशेष एकता लेख वाचन किया। अंजना गौड़ ने समय-जो मौन संचालक है, सुभाष प्रतापगढ़ी ने हिंदी दिवस विशेष, डॉ० ऋचा तिवारी अलीगढ़ ने पीतल सी चमक, पूजा पाण्डेय अयोध्या ने मेरी जिंदगी देख व आजकल ख्वाब भी मुस्कुराते हैं, आलोक ने कविता, उमा शर्मा ने हरियाणा दिवस पर कविता व गजल – कोई पूछे कभी हमसे क्या गुजरी, पटना से माधुरी सिंह ने पर्वत पर दिनभर भरा हुआ हिमपात व तुलसी विवाह, विपुल शर्मा लखनऊ ने कब कहाँ जाएगी जिंदगी क्या पता, श्वेता गर्ग ने मन के भीतर चुलबुला से परिंदा रखिये व जीवन की चक्की का पहिया, अपर्णा थपलियाल ने नानी की अटारी व महाभारत, राजस्थान से डॉ० बी.एल. सैनी, पीयूष गोस्वामी ने कविता मिलावट पर, केविन चौहान ने बेहतरीन ग़ज़ल हिंदुस्तान पर, रुचि ग्रोवर ने जीवन के उद्देश्य पर, ममता साहू जी ने मोर छत्तीसगढ़ के गांव प्रादेशिक भाषा में सुनाई, उषा अग्रवाल जलकिरण ने तुलसी विवाह पर, रजनी कटारे ने बरसाने की ओर भजन,हिना कौसर गोरखपुरी ने तेरी यादों पे और काव्य गोष्ठी का समापन करते हुए प्रशस्ति सचदेव ने हरिद्वार और कलकत्ता पर काव्य पाठ किया। सभी साहित्यकारों ने एकल पुस्तिका मेरी परछाई (हरियाणवी काव्य-संग्रह) के विमोचन पर आयोजित काव्य गोष्ठी में भाग लिया तथा हरियाणवी संस्कृति से रूबरू हुए।






