संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस चला रही हैं सत्यापन अभियान।


बिनाकी सत्यापन किराएदार रखने पर दन्या पुलिस ने मकान मालिक का किया ₹5000 चालान।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा आज दिनांक 11.11.2025 को थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजूदर न रखने हेतु जागरुक किया गया तथा सख्त हिदायत दी गई कि अपने मकान पर रखे गये किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान 50 किरायेदार/मजदूरों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹5000 की नगद चालानी कार्रवाई की गई।








