संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा पुलिस ने शहर/कस्बों में निकाला फ्लैग मार्च।

आम जनमानस को दिया सुरक्षा का भरोसा और सतर्कता का संदेश।
अल्मोड़ाः दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दृष्टिगत आज दिनांक 12/11/2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस ने शहर के माल रोड, चौघानपाटा, टैक्सी स्टैण्ड, शिखर तिराहा,मिलन चौक, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना और उन्हें सतर्क रहने की अपील करना था।
अल्मोड़ा पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की। सुरक्षा में जनता की भागीदारी अनिवार्य है और छोटी से छोटी जानकारी भी अपराध रोकने में कारगर साबित हो सकती है।
दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डरी महिला कोतवाली, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भाराद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, व. उ. नि. सतीश चन्द्र कापड़ी, व.उ. नि. श्री रमेश बोरा, प्रभारी चौकी धारानौला उ. नि. आनन्द बल्लभ कश्मीरा, म. उ. नि. बरखा कन्याल प्रभारी सीसीटीएनएस सहित कोतवाली अल्मोड़ा, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, पुलिस दूरसंचार, फायर स्टेशन अल्मोड़ा के अधि./कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कोतवाली रानीखेत में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के नेतृत्व में रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक धनकड़, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, व0 उ0 नि0 बिशन लाल, उ0 नि0 बृजमोहन भट्ट, फायर स्टेशन सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
कोतवाली चौखुटिया में भी प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी सहित पुलिस बल मौजूद रहें।








