अल्मोड़ा पुलिस ने शहर/कस्बों में निकाला फ्लैग मार्च।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

अल्मोड़ा पुलिस ने शहर/कस्बों में निकाला फ्लैग मार्च।

 

 

आम जनमानस को दिया सुरक्षा का भरोसा और सतर्कता का संदेश।

 

 

 

          अल्मोड़ाः   दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दृष्टिगत आज दिनांक 12/11/2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस ने शहर के माल रोड, चौघानपाटा, टैक्सी स्टैण्ड, शिखर तिराहा,मिलन चौक, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना और उन्हें सतर्क रहने की अपील करना था।

 

अल्मोड़ा पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की। सुरक्षा में जनता की भागीदारी अनिवार्य है और छोटी से छोटी जानकारी भी अपराध रोकने में कारगर साबित हो सकती है।

 

दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डरी महिला कोतवाली, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भाराद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, व. उ. नि. सतीश चन्द्र कापड़ी, व.उ. नि. श्री रमेश बोरा, प्रभारी चौकी धारानौला उ. नि. आनन्द बल्लभ कश्मीरा, म. उ. नि. बरखा कन्याल प्रभारी सीसीटीएनएस सहित कोतवाली अल्मोड़ा, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, पुलिस दूरसंचार, फायर स्टेशन अल्मोड़ा के अधि./कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

कोतवाली रानीखेत में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के नेतृत्व में रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक धनकड़, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, व0 उ0 नि0 बिशन लाल, उ0 नि0 बृजमोहन भट्ट, फायर स्टेशन सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

 

कोतवाली चौखुटिया में भी प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी सहित पुलिस बल मौजूद रहें।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए