आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन संबंधी बैठक सम्पन्न।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन संबंधी बैठक सम्पन्न।

 

 

            अल्मोड़ाः आज मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आधार कार्ड बनाए जाने एवं अद्यतन कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, अतः सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं अद्यतनीकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि डाकघर (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों का निशुल्क आधार पंजीकरण कराया जा सकता है। इस संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति आधार पंजीकरण या अद्यतन से वंचित न रहे, इसके लिए प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन खड़ाई समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए