सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री व लेखिका
अध्यापिका, समाज सेविका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छ. ग.)
स्वरचित आलेख –
“आत्म-मंथन से उद्भूत नव-चेतना ही सकारात्मकता का मूल है।” : सुश्री सरोज कंसारी।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जीवन क्या है ? सुख-दुख के भंवर में जिसने तैरना सीख लिया, वही ज्ञानी है, बाकी सब मोह-माया में लिप्त हैं। हम अक्सर, परिवार, धन-दौलत व शोहरत की चमक, तथा रिश्ते-नातों में उलझकर, स्वयं को खो देते हैं। इन सबके बीच, हमारी यह सकारात्मक सोच होती है कि सच्चा सुख और वास्तविक प्रसन्नता इन्हीं सांसारिक उपलब्धियों में निहित है। और यही अपने है। जिसे पाकर फिर मग्न हो जाते हैं। उन्हें समेटकर रखते हैं। यह समझने का समय नहीं मिलता कि जिसके पीछे भाग रहे हो, वो स्थाई नहीं कभी न कभी समाप्त हो जायेंगे। फिर से उसे पाने की चाह होगी! और इच्छाओं का कभी अंत नहीं, मोह से ही दुख मिलते हैं। क्योंकि इस जग में, हमारा कुछ भी नहीं, सब क्षणिक हैं। यहां हम सिर्फ मौज करने नहीं मानव धर्म निभाने के लिए आएं हैं। याद रखिए! दो मोड़ हर किसी को मिलते एक अच्छे और बुरे। अब जाना किधर हैं यह हमारी मानसिकता तय करती हैं। जब स्वार्थ में अंधे हो जाते हैं और लालच भोग-विलास भौतिक सुख ही एकमात्र उद्देश्य हो तो बिना सोचे गलत मार्ग पर चल पड़ते हैं। जहां सिर्फ गम का अंधेरा होता हैं। अपने जिसे कहते हैं वे एक समय के बाद साथ छोड़ जाते हैं कुछ लोग साथ रहकर छल करते हैं। अपनापन देकर धोखा देते हैं फिर जिनसे मोह होता हैं वो मुश्किल से छूट पाते हैं। हमारे चारों तरफ माया का एक जाल बन जाता हैं जिससे चाहकर भी नहीं निकल पाते। उम्मीद बंधती हैं और पूरे न होने पर तकलीफ तो होती ही हैं। मायूसी छा जाती हैं अफसोस करते हर सुबह और शाम गुजरती हैं।
जीवन रूपी इस मायानगरी में, हर पल मन को व्यथित करने वाली घटना होती रहती है। कभी शारिरिक रूप से असमर्थ होने पर अपने परिवार के बीच ही बोझ बन जाते हैं। समर्पण करते हुए जीवन जहां गुजरता है, वहीं लोग महत्व नहीं देते हैं। तनाव चिंता और विवाद की एक खाई होती है। हर पल गिरते और संभलते हैं। एक असीम कराह ताना शब्दों के तीखे बाण चलते ही रहते हैं। दर्द रूपी काँटें सीने में चुभते हैं, कोई अपने किसी मुसीबत में हैं, उनकी फिक्र देखभाल और सुरक्षा से चिंतित हो जाते हैं। जरूरत का भी कोई अंत नहीं और न कर पाएं तो अभावग्रस्त जीवन से कई समस्याओं का जन्म होता है। भूख, गरीबी व अशिक्षा और एक बेबसी होती है, जहां केवल पेट भरने के लिए ही दूसरों का मोहताज होना पड़ता है।
जब पूरी तरह से मानसिकता उलझ जाती है, सांसारिक यातनाओं में, तब कई कुविचार जन्म लेते हैं। हीन भाव से ग्रसित होने पर क्रोध-बैर, झूठ जलन बदले के भाव, प्रतिस्पर्धा, चोरी -डकैती आतंक, अत्याचार, शोषण बेइमानी, कालाबाजारी घूसखोरी और भी कई अपराध जो बढते ही जाते है। क्योंकि जरुरत ही सब कराती हैं जहां संतुष्टि नहीं मिलती भटकते ही रहते हैं समस्याओं के इर्द-गिर्द। जिसे हम आधुनिकता का पोशाक पहनाने का प्रयत्न भी करते हैं और बड़ी चालाकी से दिखावे के लिए लोगों से मीठा बनने का प्रयास करते हैं। काम निकालने के लिए अंदर से उनके प्रति सोच कुटिल होती हैं आकर्षक दिखने के लिए और एक पहचान बनाने के लिए झूठी शान दिखाते हैं।सहानुभुति के मरहम लगाने के बहाने कुरेदते हैं जख्मों को फैशन की होड़ में शामिल होकर सम्मान बटोरना चाहते हैं।
सादगी की अवहेलना कर संस्कार को भूलते हैं। अपनी परंपरा और मर्यादा का जहां लोप होता हैं, वहीं फुहड़ता का निमार्ण होता हैं। रहन-सहन, बोली-भाषा में कोई शालीनता नहीं बड़े और बुजुर्गो का कोई मान नहीं । सभी स्वतंत्र जीवन व्यतीत करने की चाह में मानवीय संवेदनाओं को कुचल रहे और अपनो से दूरी होती है। क्योंकि प्रेम में भी मिलावट होने के कारण नफरत को बढ़ावा दे रहे और अंदर से सब शून्य होते जा रहे। यही है कलयुग जहां अपने तो हैं पर अपनापन नहीं अपनी जरुरत पूरी करने के लिए काम निकालने के लिए कोई भी तरीका अपनाने में संकोच नहीं करते। अजनबी तो दूर की बात जो करीबी बनने का नाटक करते हैं वे ही अक्सर मायूस करते हैं। सृष्टि के हर कार्य नियोजित ढंग से होता है कुछ भी अव्यवस्थित नहीं। अपनी सब जगह सही हैं ब्रम्हांड के रहस्य को जानने के लिए दिव्य ज्ञान की ज्योति चाहिए। सूर्य, चंद्र- तारे और मौसम का घटित होना ईश्वर की ही रचना हैं जिसमे मनुष्य के लिए सीख हैं । अपने बल, पद-प्रतिष्ठा यौवन, सामर्थ्य का घमंड करने वाले मिट जाते हैं। सदा नहीं रहती किसी एक की सत्ता एक समय के बाद बदलती ही हैं। विधाता से बढ़कर कोई महान नहीं। इस धरा पर जन्म लिए सभी प्राणी नश्वर हैं अमर नहीं लेकिन उनके पास असीम शक्ति है। अपनी क्षमता को पहचान कर मनुष्य जीवन को धन्य करने का जो प्रयास सतत करते हैं वे धर्म के मर्म को समझते हैं। मानवता के लिए सोचना ओर अपने अच्छे कर्म से सांसारिक जीवन की उलझन से दूर रहना जरुरी हैं। आत्मा को शुद्ध रखते हैं दूषित नहीं करते उनमें ही विचारों के सही उफान आते हैं और उसी से परमार्थ की ओर लौटते हैं। जो सत्य है कभी धोखा नहीं देती नष्ट नहीं होती जिससे आत्म कल्याण होते हैं। मन शांत होते हैं विचलित नहीं होता मन। कोई सदा नहीं रहेंगे, राख के ढेर बनेगे हम सभी तो शोक, भय और अफसोस पूर्ण जीवन व्यर्थ है। जो स्थाई नहीं उस पर फिक्र क्यों और जो सदैव अमर हैं उसे दूषित करने से परीणाम सही कैसे मिलेंगे ? समस्त दुःख-दर्द से मुक्ति पाने का एक सुनिश्चित उपाय है — ‘संतोष’।
वास्तव में, ईश्वर की सच्ची आराधना बाह्य कर्मकांडों में नहीं, वरन् इन सिद्धांतों के पालन में निहित है:
किसी से कोई आशा या अपेक्षा न रखना। सदाचरण के पथ पर चलते हुए, नि:स्वार्थ भाव से सत्कर्म (अच्छे कार्य) करते जाना। जिम्मेदारी का निर्वहन भक्ति के मूल में ही सात्विक विचार होते हैं। धारण करना उस हर बात को जो हृदय के करीब है। जिसके अनुकरण से आत्म-सुख का सुखद स्पर्श हो। अपने लिए ही जो जीते हैं। वे मोह-माया, भोग -विलास में डूब जाते हैं। उन्हें हर क्षण कष्ट का एहसास होता है, जो जन्म-मरण के बंधन से मुक्त, आत्म -कल्याण और जन-हितकारी भाव रखते हैं। आत्म सौदर्य के विकास पर विश्वास करते हैं। संसारिक जीवन में डूब गए तो उससे निकलना फिर संभव नहीं होता। क्योंकि अथाह गहराई है इसमें जहां वो सब कुछ हैं जिसे हम पाना चाहते हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक एक खेल ही तो होता हैं जिसमें हार और जीत की क्रिया सतत चलती रहती हैं। होनी-अनहोनी और हादसों से भरी एक अथाह समंदर हैं। जिसमे अनमोल मोती हैं गम की घूंट हैं, मिठास तो कहीं कड़वाहट हैं। एक दुआ हर मन में होती हैं की दुनिया के हर गम से दूर रहे यह तो अपने लिए अच्छे भाव हैं। जो स्वाभाविक रूप से सभी करते ही हैं इन आंखों में ही समाहित हैं सारी खूबसूरती। जैसे देखते हैं वैसे ही सब नजर आता हैं। दुख का रोना रोते रहें और उससे निकालने का उपाय न करें। तो सुख दिखाई ही नहीं देगी। सबसे आवश्यक है कि अच्छी यादें, बातें और लोगों के साथ हर पल में, आनंदित रहने का प्रयास करें। किन्तु, हम करते क्या हैं कमाने, एकत्रित करने और लोगों को खुश करने में लगे रहते हैं। अपनी झूठी शान के लिए, यह जानते हुए भी की संसार एक जाल है, इसमें पूर्ण रूप से मिल जाने से ही अनेक व्याधि हमें घेर लेती है। जिससे हम व्याकुल होते हैं और दोषारोपण करते हैं और अन्य पर। जब मन विचलित होने लगे और कोई उपाएं न सूझे व्यथित हृदय हो तो इस नश्वर शरीर व बाह्य जगत की विडंबनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित न कर अंतरात्मा से जुड़िये। और जो मन को सही दिशा दे सके। उस पर एकाग्र हो जाइए, मानसिक तनाव को एक किनारे कर आत्म मंथन करें। सोचिये दुख के साएं में सुख भी पलते हैं और वही कर्म करिये, जिससे अपने साथ दूसरों का भी कल्याण हो। अधिकतर परेशानी हमारी अपनी कुंठित सोच के कारण ही आती हैं। दिमाग को सकारात्मक रखने बजाए उन यादों और बातों को हावी कर सोचते रहते हैं, जिसके कोई औचित्य नहीं। अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से कभी विचलित न हो। दूसरों के इशारों या बहकावे में आने के बजाय, अपना मार्ग स्वयं प्रशस्त करो।
सादर !






