राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
संस्मरण 17
डिजिटल फास्टिंग,
बचपन में मैने देखा कि मेरी मां हर तिथि त्यौहार पर व्रत करती और लगभग पूरे परिवार से कराती भी थी। व्रत के बहाने फल, सिंघाड़ा, साबूदाने की खिचड़ी / खीर, उबला आलू, शक्कलकंद खाकर पूरा दिन जैसे तैसे कटता, लंबे इंतजार के बाद शाम की पूजा फिर पुड़ी – आलू गोभी की शाख सब्जी,, साथ में छोटा बढ़ा घर का बना पापड़ ,,खाकर तबियत खुश हो जाती और दिल देवी/ देवों का धन्यवाद करती। बड़े हुए तो देखा देखी साप्ताहिक उपवास शुरू हुआ जो आत्म नियंत्रण जैसी गरिमा भरी फीलिंग्स का सुखद अहसास कराता था।
(नया अध्याय, देहरादून)
स्थान, समय बदला तकनीक भी बदली कि सभी के हाथ में मोबाइल महाराज विराजे,,जो हरेक तमन्नाएं पल भर में पूर्ण करने लगे। गीत संगीत, वार्ता, जूम मीटिंग और अंतोगत्वा वर्क टू होम मोबाइल के हवाले हो गया। दुनिया के इस अद्भुत चमत्कार ने सभी को गेजेट्स का आदी बना दिया तभी ,,सोशल मीडिया पर आकाशवाणी हुई कि अगर मोबाइल की लत से मुक्त न हुए तो तन मन धन से बर्बाद हो जायेगे । फिर क्या! एक नया व्रत का आविष्कार हुआ डिजिटल फास्टिंग,, जिसे डिजिटल डिटॉक्स भी कहा जाता है।
यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति कुछ समय के लिए डिजिटल उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, सोशल मीडिया और इंटरनेट से पूरी तरह दूरी बना लेता है। यह पारंपरिक उपवास की तरह है, लेकिन यहां शरीर को भोजन के बजाय दिमाग, आंखों और भावनाओं को डिजिटल दुनिया के तनाव से आराम देने का उद्देश्य होता है।
समय निर्धारित करें शुरुआत छोटे अंतराल से करें, जैसे सुबह उठने के बाद 30 मिनट या एक दिन में 2-3 घंटे। धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं।
नियम इस दौरान कोई स्क्रीन न देखें। इसके बजाय किताब पढ़ें, टहलें, ध्यान करें या परिवार के साथ साथ समय बिताए हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर की वस्तु को देखें, जो आंखों के तनाव को कम करता है। फायदे
मानसिक स्वास्थ्य दिमाग को ब्रेक मिलता है, तनाव और मूड स्विंग कम होते हैं।
बेहतर नींद स्क्रीन लाइट नींद बिगाड़ती है, डीजिटल फास्टिंग से नींद की गुणवत्ता सुधरती है
आंखों का स्वास्थ्य लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर जोर पड़ता है, यह इसे रोकता है। साथ ही
भावनात्मक संतुलन रूप से सोशल मीडिया की तुलना से होने वाली चिंता कम करता है। आज की डिजिटल दुनिया में यह आदत अपनाना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हो गया है अगर आप इसे ट्राई करें तो इस लेख को पढ़कर ही करें।






