सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री, लेखिका
अध्यापिका, समाज-सेविका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छ. ग.)
आलेख –
जिन्दगी के रास्ते पर हर कदम पर नई सीख:
सुश्री सरोज कंसारी।
(नया अध्याय, देहरादून)
जीवन का सार : लगातार सीखने की यात्रा। जीवन एक पाठशाला है, जहाँ प्रत्येक पग पर एक नवीन अध्याय प्रारंभ होता है। इस जीवन की इस यात्रा में, जब हम निकलते हैं तब हम कुछ सोचकर, एक उद्वेश्य को लेकर या कोई ख्वाब सजाकर मन ही मन बहुत सुखद एहसास से भरे होते हैं। उसे पूर्ण करने के लिए कभी सरल तो कभी कठिन होते हैं इन रास्तों पर। हर पग पर जिन्दगी का एक अलग ही रूप और रंग होता है। कहीं फूल तो कही काँटे मिलते हैं। लेकिन कहते हैं न…अगर मन में उत्साह हो और मंजिल तक जाने की चाह हो तो कोई भी बाधा हमे रोक नही सकती। बस चाहत सच्ची होनी चाहिए-एक लगन कुछ करने की, प्यार से ज़िन्दगी गुजारने की, मुस्कुराने की और उसमें खो जाने की। हर लम्हों को अपना बना लेने की जब ठान लेते हैं, तो फिर नकारात्मक सोच यूँ ही नष्ट हो जाती है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैं। हर इंसान के जीवन में सुख-दुख की बौछार होती ही रहती हैं। कभी गम की काली घटा छा जाती हैं, तो कभी खुशी से झूमने के कई पल सामने आते हैं। लेकिन जो हर परिस्थिति तालमेल बिठा लेते हैं। उदास न होकर फिर से नई ताजगी भरकर जीने के लिए नई उम्मीद से खड़े हो उठाते हैं-तब उसके लिए हर बंद दरवाजे खुल जाते हैं। अर्थात जब कुछ करने और आगे बढने की गवाही दिल दें, किसी प्रकार शंका न हो तो चंचल मन भी एकाग्र हो जाता हैं। हम भटकने की बजाए अपनी सही दिशा में जाते हैं, जहां बेवजह की कोई उलझने नही होती। यही वजह हैं की कार्य करने की क्षमता भी बढ़ती हैं, हम सक्रिय हो जाते हैं। पूर्ण रूप से समर्पित होकर उस कार्य को करते है। आत्म विश्वास में बहुत शक्ति होती है। एक इंसान के कई रिश्ते-नाते, पहचान, सगे-संबंधी, मित्र पड़ोसी और कुछ करीबी जन होते हैं। लेकिन, हर किसी से हम एक समान व्यवहार नहीं कर पाते। हर पग पर एक नई कहानी, दुखद घटना या होनी-अनहोनी से सामना होता हैं, जिससे हमारी मानसिकता भी परिवर्तित होती हैं। अगर हम अंतर्मन से किसी खुशी को महसूस करते हैं, किसी प्रकार चिंता नहीं। मन में कोई द्वंद नही हैं, स्वस्थ हैं हैं। तब हम अपने सानिध्य में आने वाले हर किसी से मधुर संबंध स्थापित कर पाते हैं। लेकिन जब मन विचलित हैं, किसी बात को लेकर परेशान हैं ऐसे में हम उदास हो जाते हैं। और हर किसी को अपनी मन की व्यथा नहीं बता पाते, किसी समस्या का समाधान नहीं कर पाते। कभी-कभी एकदम गुमसुम हो जातें हैं। हर इंसान की जिंदगी में कोई न कोई दुविधा, कष्ट और तकलीफ़ तो होती हैं। इसलिए बिना जाने किसी का कभी मजाक मत बनाइए, न ही उन्हें भला -बुरा कहिए। चाहे कोई भी हों। अमीर -गरीब, अपने-पराएं। हर इंसान की मजबूरी और उनकी मानसिक स्थिती को समझने की कोशिश अवश्य करें। किसी को जाने समझे बिना ही कोई फैसला जब हम कर देते हैं, उन्हें दुत्कार देते हैं या बुरा बर्ताव करते हैं। इस बीच कोई बडी दुर्घटना हो जाएं वे गलत कदम उठा लें। और हम बाद में यह जाने की वो सही थे तो बहुत पछतावा होता हैं, और फिर हम कोई सुधार नहीं कर पाते। इसलिए धैर्य रखिए, सोचिए। और हर किसी को अपनापन दीजिए। जीवन का हर लम्हा एक सबक हैं। एक नया अनुभव हैं जो हमें जीने के लिए आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन देते हैं। यह हम पर निर्भर हैं की-कर्म पथ पर अग्रसर रहते हुए अपने जीवन के हर क्षेत्र में कितना ज्ञान ले सकते हैं। हर इंसान के पास बहुत-सी विशेषताएं, हुनर और अच्छाई होती हैं। किसी के बाहरी स्वभाव को देखकर ही अंदाजा मत लगाइए वो कैसा हैं? उसके पास जाकर उनके जीवन से जुड़ी कहानी सुनिए ! आत्मीय संवाद कीजिए, उनकी हर व्यथा, कार्य और सोच से सीख सकते है। जीवन में हम जो भी गलती करते हैं, अनुभव की कमी की वजह से होता हैं। इसलिए किसी के प्रति अपनी सोच नकारात्मक मत किजिए। अपने जीवन के हर पग में हम न जानें कितने लोगों से मिलते हैं। उनके बर्ताव का मूल्यांकन करते हैं। लेकिन आपस में परिवार, समाज, पड़ोस, मित्र और राष्ट्र के बीच रहते हुए जो भी होता हैं उससे हमें प्रेरणा मिलती हैं। अगर हम सही हैं, अपनी जिम्मेदारी निभा रहे बेइमानी नहीं करते, स्वार्थ नहीं रखते, भेदभाव की भावना नहीं रखते। वैसे ही सभी से अपेक्षा करते हैं। लेकिन अलग परिवेश में रहने की वजह से सभी अपनी परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालते हैं। कोई बचपन से ही सुख-सुविधा और अपनो के बीच रहते हैं। बहुत लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कभी किसी अपने का साथ नहीं मिला, गरीबी में जीवन यापन किए, दुख ही मिला। क्रोध, नफरत, बदले का भाव, कठोरता के भी कभी-कभी साथ रहते हुए अपने या गैरो से ही सीखते हैं। क्योंकि वे मजबूर कर देते हैं। सताकर, रुलाकर बेवजह यातना देकर! हर कोई केवल बुरे नहीं होते हैं…उन्हें परिस्थिति बना देती है।
अपने हर पल से, हर किसी से सबक मिलता हैं। कहां, कब, किससे कैसे व्यवहार करना, किससे बचकर रहना, कौन मतलबी है धोखा दें सकते है, कौन काम निकलते हैं, कौन निभाते हैं, वक्त पर साथ देते हैं या नहीं। किसका स्वभाव, नियत कैसे हैं ? यह हम उनके साथ रहकर उनसे बात करके वक्त के साथ सीखते हैं। अलग-अलग माहौल में रहने वाले लोगों के साथ हम विभिन्न कला, संस्कृति और परंपरा को जानते हैं। इसलिए कभी किसी मोड़ पर किसी के व्यवहार से मन दुखे, कोई छल-कपट, षड्यंत्र करे या ताना दे मनमुटाव हो जाएं, बहस-विवाद हो तो उसे मन में भरकर मत रखिए। हर किसी की अच्छी को बातों को ग्रहण किजिए। ख़ुद को नाराज मत रहिए। खुश रखिए और रहने दिजिए। बुरे विचार को जितनी जल्दी हो त्याग दिजिए। विनम्र रहिए और किसी की जिंदगी में बेवजह दखल मत दिजिए। कुछ नया सीखे और करिए। हर किसी की सुनिए, उनके विचारों का सम्मान करिये। इससे हमे लाभ मिलेगा। एक कोने में सिमट कर बैठ जाने से, किसी कठिनाई को हल नहीं कर सकते। इसलिए आपसी चर्चा, चिंतन जरुरी हैं। हर तरह के लोगों से मिलकर अनुभव जिंदगी का लेते रहिए, कोई भी सीख व्यर्थ नहीं होती। जीवन के बारे में सोचते रहेंगे और कुछ नहीं करेंगे.. प्रयास तो जीने के लिए अवसर खत्म होते जायेंगे। और एक दिन हम यूँ ही बिना जिएं इस संसार से चले जाएंगे। पर सोचिए! आएं हैं तो कुछ अलग करके जाना है..जो भी पल हैं उसे भरपूर आनंद लें। क्या होगा! ये तो नहीं जानते। लेकिन क्या करना है? ये तय अवश्य किजिए। जब हम अपने भूत, भविष्य व वर्तमान के प्रति लापरवाह होते हैं, तब दुख बेवजह पाते हैं। जो दर्द से भरे होते हैं। उन्हें सांत्वना, स्नेह-दुलार, अपनेपन की आवश्यकता होती है। यह विडंबना है कि जो लोग पहले से ही अपनों से ठुकराए और भाग्य के सताए हुए होते हैं, उन्हीं के हृदय सबसे अधिक कोमल होते हैं, और उन्हीं को सबसे गहरी चोट लगती है। जिससे वे भयभीत और खामोश हो जाते हैं। कुछ बोल नहीं पाते। ऐसे लोगों का सहयोग कर, उन्हें मानसिक रूप से प्रसन्न कीजिए। किसी प्रकार से तनाव मत लिजिए, सभी इस जिन्दगी में अपने अनुसार अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। गिरते और संभलते हैं, सीखते रहते हैं। इसलिए प्रत्येक क्षण को बिना चिंता किए, खुशी-खुशी गुजारिए। हृदय से प्रसन्न रहें, यही जीवन है।”
सादर,






