पंकज सीबी मिश्रा
(उप सम्पदाक) जौनपुर, उ. प्र।
केराकत विधानसभा में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य एकता यात्रा।
जौनपुरः मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा केराकत में शनिवार 15 नवंबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में केराकत के नॉर्मल मैदान से लेकर थानागद्दी श्रीराम धर्मशाला तक लगभग 7 किमी तक की भव्य एकता यात्रा आयोजित हुई। इस एकता यात्रा ‘मार्च फॉर यूनिटी ‘ में विधानसभा के तमाम भाजपाई कार्यकर्ताओं, छात्रों और क्षेत्रीय लोगो नें प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय सिंह ने नार्मल स्कूल मैदान केराकत से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एकता यात्रा के संयोजक जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति जबकि एकता यात्रा के आयोजक पूर्व विधायक दिनेश चौधरी रहें। समापन स्थल तक पदयात्रा में भाजपा मंडलों के मंडलअध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, महिला समूहों और युवाओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। वंदे मातरम्, भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहे के जयघोषों से सड़क और गलियां गूंज उठीं। यात्रा समापन स्थल थानागद्दी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधन करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाते हुए लौह पुरुष के आदर्शों पर चलने की जरुरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें जिलाध्यक्ष मछलीशहर ड. अजय सिंह ने संबोधन में कहा कि एकता में शक्ति है आज देश को आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता है। भाईचारे की भावना बनाए , हम सब मिलकर एक रहें। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पूर्व विधायक दिनेश चौधरी नें कहा लौह पुरुष सरदार पटेल आपसी सौहार्द के पक्षधर थे। लौह पुरुष सरदार पटेल के दूरदृष्टि और राष्ट्र एकता के संकल्प को नमन करते हुए, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के उनके सपनो को साकार करने का संकल्प दोहराया जाना आवश्यक है। इस सात किलोमीटर की लम्बी विशाल पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष, बच्चे और एनसीसी के कैडेट अपने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ सड़क के किनारे कतारबद्ध होकर चल रहे थे। पद यात्रा में पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश पाण्डेय, बृजेश सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवं मंडल संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ पंकज मिश्रा, पांचो मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पूरे समय मौजूद रहे। पहला पड़ाव केराकत का सिहौली चौराहा रहा जहां मंडल अध्यक्ष प्रदीप पासी के नेतृत्व में लोगों नें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और पूर्व विधायक दिनेश चौधरी सहित सभी का स्वागत किया, दूसरा पढ़ाव बांसवारी रहा जहां जिलाउपाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में जलपान और विश्राम हुआ, तीसरा पड़ाव बम्बावन गेट रहा जहां ग्राम प्रधान अजय सिंह और समाजसेवी संजय मिश्र बाबा ने एकता यात्रा में शामिल लोगो पर पुष्प वर्षा किया। यहां से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष थानागद्दी योगेश मिश्र और उनके साथियों के नेतृत्व में यात्रा आपने अंतिम पड़ाव से पूर्व देवनाथपुर स्थित संभल ब्रह्म बाबा गेट के पास पहुँची जहां मंडल संयोजक भाजपा पंकज सीबी मिश्रा और समाजसेवी बालमुकुंद सिंह गोलू के नेतृत्व में लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। केराकत विधानसभा क्षेत्र व नगर के हजारों लोगों स्कूली छात्रों ने पैदल यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पैदल यात्रा के आगे डीजे चल रहा था जिसमें राष्ट्रीय गीत और लोक गीतों की मधुर संगीतमय ध्वनि से सभी पैदल यात्रियों का उत्साहवर्धन हो रहा था। अंतिम और पांचवें पड़ाव पर पैदल एकता यात्रा थानागद्दी पहुंची जहां मंडल जनसभा आयोजित हुई।






