बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर अल्मोड़ा में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण—कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर अल्मोड़ा में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण—कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह।

 

 

              अल्मोड़ाः बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद अल्मोड़ा में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्थानीय चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान बाँटकर, आतिशबाजी कर और विजय के नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

पूरा क्षेत्र “भाजपा ज़िंदाबाद” और “मोदी जी आगे बढ़ो” के नारों से गूंज उठा।

 

यह कार्यक्रम भाजपा जिला इकाई और नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, पारदर्शी शासन और विकास–केन्द्रित राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह जीत साबित करती है कि भाजपा की नीतियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँची हैं और लोग विकास का मॉडल ही पसंद करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि बिहार की जीत का सकारात्मक प्रभाव अब उत्तराखंड में भी दिखाई देगा।

     “2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी,”—नयाल ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दें।

 

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने जिला अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर खुशी साझा की और कहा कि बिहार की विजय प्रधानमंत्री मोदी जी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नगर मंडल आने वाले समय में घर–घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाएगा।

 

विनीत बिष्ट ने कहा कि

“यह विजय केवल बिहार की नहीं, बल्कि 2027 उत्तराखंड के लिए ऊर्जा का काम करेगी। अल्मोड़ा की सभी सीटों पर भाजपा निर्णायक जीत दर्ज करेगी।”

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चाणक्य-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनात्मक नेतृत्व को दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जीत ने राष्ट्रव्यापी माहौल भाजपा के पक्ष में और प्रबल किया है, जिसका सीधा लाभ 2027 के उत्तराखंड चुनाव में भी मिलेगा।

इस कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला पदाधिकारी दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, मनोज जोशी, मनीष जोशी (मंटू), पूनम पालीवाल, मदन बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, राजा खान, रणजीत भंडारी, अमित साह, अमित बिष्ट, नरेंद्र, त्रिलोचन जोशी, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, सलमान अंसारी, जगमोहन बिष्ट, आनंद कनवाल, जगत तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, बीना नयाल, दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती, हीरा, आशीष जोशी, संजय अग्रवाल, अजय वर्मा, शुभम रौतेला, राजिक अंसारी , किशन बिष्ट, दीपक कपूर, नीरज सांगा, अभिषेक जोशी, मुकुल कुमार, रमेश लाल, रमेश धपोला आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए