जिला पदाधिकारी कैमूर को ‘6th National Water Awards’ कार्यक्रम में ‌किया गया सम्मानित। 

Spread the love

 

संवाददाता कैमूर, भभुआ, (बिहार): संतोष कुमार चतुर्वेदी 

 

 

जिला पदाधिकारी कैमूर को ‘6th National Water Awards’ कार्यक्रम में ‌किया गया सम्मानित। 

 

                           (नया अध्याय, देहरादून)

 

आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 6th National Water Awards एवं जल संचय जन भागीदारी अवार्ड्स के भव्य वितरण समारोह में कैमूर जिले को जल संरक्षण एवं जनसहभागिता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में जिला पदाधिकारी, कैमूर को यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

कैमूर जिले के जल संरक्षण मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

 

जिला प्रशासन द्वारा संचालित- जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, जनभागीदारी आधारित जल प्रबंधन, ग्रामीण स्तर पर जल बचाओ अभियान, माइक्रो वाटरशेड विकास कार्य जैसी पहलों को राष्ट्रीय मंच पर विशेष प्रशंसा मिली जिसके कारण जिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

कैमूर जिले ने बीते वर्षों में जनसहयोग से कई प्रभावी मॉडल तैयार किए, जिनसे न केवल भू-जल स्तर में सुधार हुआ, बल्कि जल संसाधनों के दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में सशक्त परिणाम सामने आए।

 

सम्मान ग्रहण करने के बाद जिला पदाधिकारी कैमूर ने कहा कि यह पुरस्कार कैमूर जिले के प्रत्येक नागरिक, जल संरक्षण स्वयंसेवकों, सरकारी विभागों एवं प्रशासनिक टीम की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले में जल प्रबंधन की ये पहल आने वाले वर्षों में और भी मजबूत होंगी।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)