संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में नशा मुक्त अल्मोड़ा की ओर पुलिस का प्रभावी अभियान हुआ तेज।
समाज को सुरक्षित बनाने अल्मोड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण
स्कूल बच्चों को पढ़ाया जागरुकता का पाठ और ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाकर नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद में नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं और आम जनता को सचेत करने के उद्देश्य से सभी कोतवाली/थाना/एएनटीएफ प्रभारियों को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में व0उ0नि0 रमेश सिंह बोरा द्वारा शहर के शारदा पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति सजग रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति एप, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियमों,विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर लाइन नंबर डायल 112, साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
बिन्तोला गांव में लगायी जागरुकता चौपाल-
व0उ0नि0 कोतवाली अल्मोड़ा रमेश सिंह बोरा, उ0नि0 कृष्ण कुमार प्रभारी चौकी एनटीडी व पुलिस टीम कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के बिन्तोला गांव में जागरुकता चौपाल लगाकर ग्रामीण बुजुर्ग,युवाओं,महिलाओं व बच्चों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव, तथा नशे से होने वाले अपराधों की के बारे में आगाह कराया गया। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, परिवार एवं बच्चों को इसके खतरे समझाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी होगी।
अल्मोड़ा पुलिस लगातार विभिन्न अभियानों, स्कूल कार्यक्रमों और जन-जागरण गतिविधियों के माध्यम से “नशामुक्त समाज” की दिशा में कार्य कर रही है।
साथ ही साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति एप,महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियमों, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर लाइन नंबर डायल 112, साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।







