शैलजा चम्याल, अल्मोड़ा।


पुलिया में जगह -जगह गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकता है जिला पंचायत सदस्य सल्लाभाटकोट शैलजा चम्याल ने ठीक कराने की लगायी गुहार, ज्ञापन सौंपा।
अल्मोड़ाः जिला पंचायत सदस्य सल्लाभाटकोट शैलजा चम्याल ने ग्राम सभा तिरनेली के जुड़ा तोक में स्थित पुलिया में जगह-जगह गड्ढे बनने और पुलिया की स्थिति खराब होने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि शेराघाट से लगभग 3 किलोमीटर पीछे जुड़ा से तिरनेली, धौलनेली, कोटा, जामडी, इत्यादि गांवों को पैदल मार्ग जाता है।
जिसमें जुड़ा के पास कई वर्ष पूर्व पुलिया बनायी गई थी, जिसमें जगह जगह गड्डे हो गए है, साथ ही फर्श की सामग्री भी खराब हो चुकी है, ग्रामीणों ने पुलिया मै हुए गड्ढों में पत्थर (पटाल) व लकड़ी रखकर आने जाने योग्य बनाया है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है, पुलिया से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, जानवर एवं सभी का आना जाना रहता है, पुलिया की हालत बहुत खराब हो गई है, जिसका फर्श कभी भी गिर सकता है, इस पुलिया से छोटे छोटे स्कूली बच्चे भी आते जाते है, जिसमे अभिभावकों को हमेशा चिंता लगी रहती है, क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिया का निरीक्षण कई बार किया जा चुका है, लेकिन धरातल में पुलिया की हालत जस की तस बनी हुई है, पुलिया से चलने में क्षेत्रवासी हमेशा भयभीत रहते हैं, ऐसे में अगर कभी कोई दुर्घटना होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी, जिला पंचायत सदस्य ने अतिशीघ्र पुलिया के मरम्मत कार्य हेतु विभाग से गुहार लगाई है।







