युगपुरुष कविवर सूर्य
आध्यात्मिक चिन्तक,
महनीय दार्शनिक,
साहित्यकार, मानवतावादी।
(नया अध्याय, देहरादून)
अंतरात्मा की पुकार!
सुनो!
हे मनुष्य!
अंतरात्मा की पुकार,
हिम्मत से काम लेना।
रुकना नहीं!
नित! कुछ न कुछ नव करने की,
चाहे हज़ारों कोशिशों के बाद भी,
तुम्हें चैन-संतोष कहीं न मिले।
जीवन में कभी भी,
उदास-हताश मत होइएगा।
उदासी को हृदय की अतल में,
कभी टिकने न दो।
जीवन अनमोल है,
बहुत छोटा होता है,
हे मनुष्य!
समय है,
जो सब घाव भर देगा,
और धैर्य
तुम्हारी अंतरात्मा की स्थिरता है,
जो तुम्हें टूटने न देगा।
“भारतीय संस्कृति के रक्षक, सामाजिक समानता एवं एकता के प्रतीक”-






