एसएसपी अल्मोड़ा ने कोतवाली सोमेश्वर पहुंचकर लिया सम्मेलन। 

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

एसएसपी अल्मोड़ा ने कोतवाली सोमेश्वर पहुंचकर लिया सम्मेलन। 

जिले के पुलिस कप्तान ने जवानों संग किया रात्रिभोज, मनोबल बढ़ाने की अनूठी पहल।

दिनांक 19.11.2025 को अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा कोतवाली सोमेश्वर पहुंचकर पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

1- सर्वप्रथम थाना हाजा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों का सम्मेलन लेकर समस्यायें सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया।

2- जवानों को नशे के विरुद्ध टीम वर्क के साथ कार्यवाही करने के लिये प्रोत्साहित किया।

3- कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु गश्त, पिकेट, चीता, पेट्रोलिंग आदि ड्यूटियां लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

4- वर्तमान परिदृश्य के देखते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

5- जवानों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर स्मार्ट एवं इफैक्टिव पुलिसिंग के लिये प्रोत्साहित किया।

साथ ही SSP अल्मोड़ा महोदय द्वारा कोतवाली सोमेश्वर में सभी रैंक के अधिकारी/पुलिस जवानों/होमगार्ड जवानों के साथ बैठकर रात्रिभोज (बड़े खाने) किया गया। जिससे आपसी तालमेल और विश्वास के साथ-साथ जवानों का मनोबल बढ़ेगा, सभी के मन में अच्छी भावना जागृत होगी और सभी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित होंगे। सभी जवान काफी प्रसन्न नजर आए ।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, उ0नि0 भगवान गिरि गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहें।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 11 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।