ऊखीमठः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

             

            ऊखीमठः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है। शनिवार को खट्टी – मीठी यादों व पुरुस्कार वितरण के साथ त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन होगा। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन केदार घाटी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महिला मंगल दल कण्डारा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन मेले में शिरकत करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केदार घाटी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक परम्पराओ को युगों से अपने आंचल में समेटे हुए हैं इसलिए विश्व में केदार घाटी की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर मेले के आयोजन से उभरते हुए कलाकारों को उचित मंच मिलने के साथ ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बना रहता है। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत कहा कि धार्मिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होने से युगों की परम्परा जीवित रह सकती है। बद्री केदार मन्दिर समिति उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा धार्मिक मेलो के आयोजन में आम जन मानस की सहभागिता से धार्मिक मेलों को भव्य रूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेला अध्यक्ष / नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनमानस के सहयोग से मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे भव्य रूप ले रहा है। मेले के दूसरे दिन केदार घाटी की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता भट्ट, महिला मंगल दल कण्डारा, सहित केदार घाटी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्वाण, विनीत पोस्ती, दीपक कुवर, सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्वाण, महामंत्री सन्दीप पुष्वाण, सभासद बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूजा देवी सहित मेला समिति पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।