जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न।

 

 

 

                अल्मोड़ाः मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें तथा फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना में जो जो कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उनमें अपेक्षित रूप से वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कम खर्च करने वाले विभागों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े निर्देश दिए कि जल्द ही आगामी बैठक भी आयोजित की जाएगी। यदि अगली बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि जिला योजना के कार्यों में तेजी से कार्य किए जाएं। अवमुक्त धनराशि को व्यय करने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें, बल्कि जल्द से जल्द कार्यों को करते हुए वित्तीय प्रगति लाई जाए।

बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम जनहित से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, इसलिए इससे संबंधित सभी योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण, जल संस्थान सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा योजनाओं के लाभार्थियों तक समय पर सुविधाएं पहुँचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व अपनी प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखें।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी ने विभागवार विवरण मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

इस बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।