सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी ने किया विकासखंड स्याल्दे के कैहड़गांव का दौरा।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी ने किया विकासखंड स्याल्दे के कैहड़गांव का दौरा।

              अल्मोड़ाः  सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने विकासखंड स्याल्दे के कैहड़गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जन-जागरूकता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, संचार व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित मुद्दे जिला सूचना अधिकारी के समक्ष रखे। श्री सिंह ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को अवगत कराने तथा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की तथा विभागीय स्तर पर उपलब्ध सेवाओं व सूचना तंत्र के बारे में भी जानकारी साझा की।

जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता की समस्याओं को नज़दीक से जानना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फील्ड में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े कार्यों को संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न करने पर जोर दिया।

इस दौरान ग्रामवासियों 8 शिकायतें जिला सूचना अधिकारी के सम्मुख रखी जो विभिन्न विभागों से संबंधित रही। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता से इन सभी शिकायतों को सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर समाधान करवाया जाएगा।

इस दौरान मौके पर उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी लोगों से संवाद स्थापित किया तथा उपस्थित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।

यहां ग्राम प्रधान ज्योति मेहरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत तनुजा गोस्वामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 22 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।