संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
बैंकों में अनक्लेम्ड खातों में लंबित धनराशि के चेक लाभार्थियों को दिए।
अल्मोड़ाः भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय और लीड बैंक की ओर से शुक्रवार को नगर के माल रोड स्थित शिखर होटल में आपकी पूजी आपका अधिकार जागरुकता, सुगमता और क्रियान्वयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर मेें पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, बैंक आफ बडोदा, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंकों ने अपने बैंकों में अनक्लेम्ड खातों में लंबित धनराशि का चेक लाभार्थियों को प्रदान किया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने बैंक के इस अभियान को जनहित में बताया। उन्होंने कहा अलग-अलग कारणों से जो खाते वर्षों से निष्क्रिय पड़े हैं, दावा कर उन खातों में जमा धनराशि वापस पाने को यह अभियान बेहतर अवसर है। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राहुल पंत ने सभी का आभार जताया। संचालन स्टेट बैंंक के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जोशी ने किया। वहां स्टेट बैंक के जन संपर्क अधिकारी संजीव कुमार, शैलेंद्र शाह, मनमोहन शाह, संजीव कुमार, ललित जोशी, ललित रावत, मनोज बिष्ट, मानसी नेगी, अजय मिश्रा, मनीष मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी अनिरुद्ध शाह, तहसीलदार ज्योति धपवाल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश पंत, आदि मौजूद रहे।








