ऊखीमठः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला खट्टी – मीठी यादों, पुरुस्कार वितरण के साथ समपन्न हो गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                 ऊखीमठः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला खट्टी – मीठी यादों, पुरुस्कार वितरण के साथ समपन्न हो गया है। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के आयोजन से ऊखीमठ क्षेत्र में तीन दिनों तक रौनक रही तथा त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के समापन अवसर पर स्थानीय महिला मंगल दलों, विभिन्न विद्यालयों व स्थानीय कलाकारो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के निर्विघ्न समपन्न होने पर मेला समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने आम जनता का आभार व्यक्त किया। जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीक्षा पार्टीज चैयरमैन कुलदीप रावत के प्रतिनिधि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विराट सौरभ भट्ट ने कहा कि धार्मिक मेले हमारे आध्यात्मिकता के द्योतक है इसलिए धार्मिक मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर मेले की परम्परा युगों पूर्व की है इसलिए भविष्य में मदमहेश्वर मेले को भव्य बनाने की सामूहिक पहल की जायेगी। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि परम्परायें घटती व बढ़ती हैं मगर संस्कृति हमेशा समान रहती है इसलिए संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा जिससे विश्व में देवभूमि उत्तराखंड से वासुदेव कुटुम्बकम का संदेश जा सके। मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव लिंग ने कहा कि धार्मिक मेले के आयोजन से मनुष्य को भावनात्मक प्रेरणा मिलती है। गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि मेले मिलन के त्योहार होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेला अध्यक्ष / नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने सभी आग्न्तुको व जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक मेले हमारी पौराणिक धरोहर है इसलिए भविष्य में मदमहेश्वर मेले को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, मेला महामंत्री सन्दीप पुष्वाण, सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्वाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण, आकाश कप्रवाण, राजेन्द्र धर्म्वाण, नवदीप नेगी, प्रमोद नेगी, सभासद पूजा देवी, सरला रावत, बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 22 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।