संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क में बदलाव को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री पोटल व जिला अधिकारी को दीया ज्ञापन।

अल्मोड़ाः जिले में धौलादेवी ब्लाक के ग्रामीणों का कहना है ग्राम चामी से नीचे खड़कोली की ओर चयनित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रोड सर्वे विभाग द्वारा गलत जगह दूसरे गांवों पर करने से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी जताई। उनका कहना था ग्राम पंचायत चामी से चयनीत खड़कोली की ओर प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत विभाग द्वारा कुछ गड़मान्य लोगों के उपस्थित में ग्राम पंचायत बीना से नीचे मल्ला नौला वर्तमान में एक परिवार मल्ला नौला में और दो परिवारों को जोड़ते हुए नदी गधेरो से होकर गलत सर्वे हो चुकी है। जिसके तहत चार, पांच तोक सड़क से वंचित हैं। ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताते हुए को मुख्यमंत्री पोटल में शिकायत दर्ज कर दी गई है । और जिला अधिकारी को भी चामी के नीचे तोक गवाल्दे, कोनियाड़ और खड़कोली और तोक बांठा व प्राइमरी पाठशाला खड़कोली और बलिया, ग्राम पंचायत नौला को जोड़ने के लिए लिखित रूप पर लिखतनाम जिला अधिकारी कार्यालय को प्रेसित किया। लिखित नामा देने के लिए वर्तमान ग्राम प्रहरी जय प्रकाश, वर्तमान प्रधान कमल किशोर, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह चम्माल, पूर्व प्रधान कुन्दन लाल, हरीश राम, द्वारिका प्रसाद ,मोहन राम, प्रताप राम, रेखा देवी, गोकुलानंद, किशन राम, मनोज प्रसाद, अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। और ग्रामीणों का कहना है अगर सड़क की सर्वे चयनित सड़क के अनुसार नहीं होती है तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।








