संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक का कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने किया 5,000 रुपये का चाला।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में आज दिनांक 23.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा धारानौला क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन 09 किरायेदारों को रखने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपये का नगद चालान किया गया।








