ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण के लिए कल लगेगा शिविर।
बागेश्वरः विद्युत वितरण खण्ड बागेश्वर के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी तरह की शिकायतों के निस्तारण के लिए विद्युत विभाग एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है।
ऊर्जा निगम के ईई ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11बजे से विद्युत वितरण खण्ड परिसर, तहसील रोड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों और आशंकाओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।








