निवेदकः लक्ष्मण सिंह नेगी पत्रकार ऊखीमठ।
जय कार्तिकेयः पंच देव पाण्डव। मान्यवर बडे़ हर्षोल्लास के साथ स्नेह निमन्त्रण भेज रहे हैं कि तल्लानागपुर की ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास में विगत 22 अक्टूबर से 11 वर्षो बाद पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
पाण्डव नृत्य में युगों से चली आ रही परम्परा के अनुसार विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक परम्पराओं के निवर्हन के साथ 29 नवम्बर को पंच देव पाण्डवों का नगर भ्रमण के तहत हमारे घर पर आगमन तथा आगामी 1 दिसम्बर को भव्य चक्रव्यूह लीला मंचन, 2 दिसम्बर को कर्ण वध तथा 3 दिसम्बर को दुर्योधन वध, गैंडा कौथिग व पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होना तय हुआ है। अत: आप कार्यक्रम के अनुसार पाण्डव नृत्य व विभिन्न लीला मंचन में सादर आमंत्रित हैं।
निवेदकः लक्ष्मण सिंह नेगी पत्रकार ऊखीमठ। अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली। हाल निवास, ग्राम- ग्वास, पो.-घिमतोली। जनपद- रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड।








