जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

 

 

 

 

            अल्मोड़ाः आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की नदियों को स्वच्छ रखने, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सीवरेज का वैज्ञानिक तकनीक से निस्तारण करने समेत विभिन्न विषयों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में पूर्व बैठकों में दिए निर्देशों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्मोड़ा नगर के सभी 38 नालों के डिस्चार्ज का चिन्हीकरण करते हुए उसके ट्रीटमेंट हेतु व्यापक सर्वे किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे में सबसे पहले स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त धनराशि को व्यय न करें बल्कि सरकारी धन का सदुपयोग करते हुए अपने संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यह सर्वे कर लिया जाए , जिससे इसका डीपीआर बनकर शासन को प्रेषित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा नगर के वस्तृत सीवरेज नेटवर्क का भी पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंताओं की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए तथा समिति के लिए निर्देश जारी किए कि नगर के सीवरेज सिस्टम को सुव्यवस्थित करने संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

 

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्वच्छता बनाए रखने, सीवरेज बहाव को नदियों में जाने से रोकने तथा शोक पिट बनाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वजल के माध्यम से इस पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने नगर अल्मोड़ा की कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोर्स सेग्रीगेशन की ओर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए बेहतर प्रक्रिया स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किन्हीं दो वार्ड का चयन करें तथा वहां सोर्स सेग्रीगेशन के लिए लोगों में जागरूकता लाएं तथा उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित भी करें।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, प्रोफेसर जेएस रावत, जिला परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति रंजीता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो